बर्फ के रोलर पर बनती है ये अनोखी आइसक्रीम! ताजे फल और दूध का आता है स्वाद, खाने के बाद मिलती है शिमला जैसी ठंडक

Share to your loved once


Last Updated:

Roller Fruit Ice Cream Recipe: कोडरमा में स्मार्ट बाजार के सामने छोटू वर्मा का रोलर फ्रूट आइसक्रीम स्टॉल चर्चा में है. यहां ताजी रबड़ी और फलों के जूस से बनी हेल्दी आइसक्रीम 50 रुपए प्रति कप मिल रही है. स्वाद के दीवानों की लंबी लाइन लग रही है.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा: गर्मी का मौसम आते ही आइसक्रीम की मांग तेजी से बढ़ने लगी है. इस मौसम में जहां लोग ठंडक और स्वाद की तलाश में रहते हैं. वहीं, अब रोलर फ्रूट आइसक्रीम एक नया और हेल्दी विकल्प बनकर उभरा है. जहां ताजे फलों और दूध से तैयार होने के कारण इसे लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं. बाजार में जहां एक ओर कई कंपनियों की रेडीमेड आइसक्रीम उपलब्ध है. वहीं, अब लोगों को एक नया और ताजा विकल्प भी मिल रहा है. शहर के स्मार्ट बाजार के सामने लगने वाला रोलर फ्रूट आइसक्रीम का स्टॉल इन दिनों खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

ताजे दूध के रबड़ी से तैयार होती है ये आइसक्रीम

यह खस स्टॉल प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक लगाया जाता है. शहर में इस तरह का यह फिलहाल एकमात्र स्टॉल है, जिसके कारण यहां लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. स्टॉल के संचालक छोटू वर्मा ने बताया कि इस आइसक्रीम की सबसे बड़ी खासियत इसकी ताजगी है. हर दिन ताजे दूध से रबड़ी तैयार की जाती है. जो इस आइसक्रीम का बेस होता है. इसके बाद इस रबड़ी को बर्फ के रोलर पर फैलाया जाता है और धीरे-धीरे इसकी परत बनाई जाती है.

ताजे फलों के जूस से मिलता है अनोखा स्वाद

उन्होंने बताया कि रबड़ी की परत तैयार होने के बाद उसमें अनार, संतरा, केला, तरबूज और पपीता जैसे ताजे फलों के जूस को मिलाया जाता है. यह जूस धीरे-धीरे रबड़ी में समा जाता है और बर्फ के संपर्क में आते ही जमने लगता है. इसके बाद इसे रोल के आकार में काटकर कप में सर्व किया जाता है. जो देखने में भी आकर्षक लगता है और स्वाद में भी बेहतरीन होता है.

तैयारी में लगता है समय, लेकिन स्वाद है खास

छोटू वर्मा ने बताया कि स्टॉल की शुरुआत में पूरी प्रक्रिया को तैयार करने में करीब आधे से पौन घंटे का समय लगता है. इसके बाद जब मांग बढ़ती है तो ऊपर-ऊपर से रबड़ी और फलों के जूस की नई परत चढ़ाकर मात्र 5 से 7 मिनट में आइसक्रीम तैयार कर दी जाती है. उन्होंने बताया कि एक कप की कीमत 50 रुपए रखी गई है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP