Today Weather Live | Aaj Ka Mausam Live | फिर आ रहा 80KMPH का तूफान, खूब होगी झमाझम बारिश, दिल्ली से बिहार तक 11 राज्यों में IMD का अलर्ट

Share to your loved once


Today Weather Live: मौसम ने इस साल ऐसा रंग दिखाया है कि अप्रैल का महीना भी फरवरी जैसा कूल-कूल बना हुआ है. चिलचिलाती गर्मी के लिए कुख्यात अप्रैल में जहां पहले एसी और कूलर के बिना रहना मुस्किल लगता था, वहीं इस बार तो लोगों को अपने पंखे तक बंद करने पड़े. मंगलवार को देश के विभिन्न हुई मूसलाधार बारिश ने तापमान को बेहद गिरा दिया है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभान यानी आईएमडी ने बुधवार 9 अप्रैल के लिए भी देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और कई चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के असर से उत्तर, पूर्व और मध्य भारत में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की गतिविधियां तेज होंगी. वहीं कई इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक इसका असर देखा जाएगा. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में ऊपरी हवा के चक्रवात बने हुए हैं, जो मौसम को अस्थिर बनाए हुए हैं. IMD ने बताया कि आज पूरे देश में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है और कहीं-कहीं 70-80 किमी प्रति घंटे तक की तेज आंधी भी आ सकती है. वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा.

इस पश्चिमी विक्षोभ का कहां-क्या असर?

8 अप्रैल को असम-मेघालय, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. खासतौर पर गंगीय पश्चिम बंगाल में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जो 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों में ओलावृष्टि का भी खतरा बना हुआ है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

दिल्ली में फिर होगी झमाझम, लगेगी ठंड

दिल्ली और NCR में आज 8 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. दिल्ली-NCR में आज दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है. इस बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं.

दिल्लीवासियों को आज दिन भर हल्की ठंडक महसूस होगी. IMD के दिल्ली बुलेटिन के अनुसार, अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे मौसम काफी ठंडा और सुहावना रहेगा. न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों तक तापमान सामान्य से काफी नीचे रहेगा, जिसके बाद धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी.

यूपी-उत्तराखंड में भी गरज-चमक और आंधी के आसार

उत्तर प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. IMD के अनुसार 8 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी. 7 से 8 अप्रैल तक पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधि ज्यादा रहेगी.

उत्तराखंड में भी आज 8 अप्रैल को हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. IMD ने 7 से 8 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में व्यापक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान दिया है. पर्वतीय क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है. निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से सड़कें प्रभावित हो सकती हैं.

दिल्ली में कई लोग मंगलवार को झमाझम बारिश का लुत्फ लेते दिखे.

बिहार-झारखंड का मौसम

बिहार में आज 8 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना है. IMD ने 8 अप्रैल को बिहार में थंडरस्क्वॉल (50-60 किमी/घंटा, झोंक के साथ 70 किमी/घंटा तक) की चेतावनी जारी की है. कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

झारखंड में भी 8 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-60 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलेंगी. 8 अप्रैल को झारखंड में थंडरस्क्वॉल की संभावना है. दोनों राज्यों में किसानों को फसल कटाई के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है क्योंकि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से नुकसान हो सकता है. कुल मिलाकर आज बिहार-झारखंड में मौसम अस्थिर और बारिश वाला रहेगा.

पूर्वोत्तर भारत में 5 दिन आफत

पूर्वोत्तर भारत में 7 से 11 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधि रहेगी. अरुणाचल प्रदेश में 7, 9 और 12 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है. असम-मेघालय में 8 और 9 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है. गंगेय पश्चिम बंगाल में 8 अप्रैल को थंडरस्क्वॉल (60-70 किमी/घंटा) की चेतावनी है. ओडिशा, झारखंड और बिहार में 7-8 अप्रैल तक थंडरस्क्वॉल (50-60 किमी/घंटा) की संभावना है. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 7-8 अप्रैल को ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है.

वहीं गुरात में 7 अप्रैल को हल्की बारिश और गरज-चमक संभव है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में 7 से 10 अप्रैल तक हल्की-मध्यम बारिश के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलेंगी. तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों और केरल में 7-8 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है.

कुल मिलाकर 8 अप्रैल का दिन देशभर में बदलते मौसम का संकेत लेकर आया है. कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है, जबकि उत्तर भारत में तापमान में गिरावट से राहत मिल सकती है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने, मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और खासतौर पर खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की जरूरत है.

मौसम पूर्वानुमान की खास बातें…

देशभर में मौसम में आए इस बदवाल की वजह क्या है?
पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और अलग-अलग इलाकों में बने कई चक्रवाती परिसंचरण के कारण देशभर में मौसम अस्थिर बना हुआ है.

किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है?
असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

कहां आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा ज्यादा है?
बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

तापमान में क्या बदलाव देखने को मिलेगा?
उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3-5 डिग्री तक गिरेगा, जबकि 9 अप्रैल के बाद इसमें 5-7 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें, और किसानों को फसलों की सुरक्षा के उपाय करने चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP