22 छक्के, 17 चौके और टी20 में डबल सेंचुरी, जब क्रिकेट जगत ने देखा 140 किलो वजनी क्रिकेटर का ‘विकराल रूप’

Share to your loved once


Last Updated:

Rahkeem Cornwall T20 Double Century Record: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल ने 2022 में एक टी20 मैच में दोहरा शतक ठोक तहलका मचाया था. 140 किलो वजनी इस क्रिकेटर ने अमेरिकी कॉम्पिटीशन अटलांटा ओपन लीग में यह कमाल किया था. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 77 गेंदों में नाबाद 205 रन की अविश्वसनीय पारी खेली थी.

22 छक्के, 17 चौके और T20 में 200, 140 किलो वजनी क्रिकेटर का 'विकराल रूप'Zoom

रहकीम कॉर्नवाल ने 2022 में खेली थी 77 गेंदों में 205 रन की नाबाद पारी.

नई दिल्ली. टेस्ट और वनडे क्रिकेट में तो डबल सेंचुरी का करिश्मा कई बार देखने को मिला है, लेकिन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का इकलौता फॉर्मेट है, जिसमें दुनिया का कोई बल्लेबाज 200 रन की पारी खेलने में कामयाब नहीं हुआ है. भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा नहीं हुआ है, लेकिन लीग क्रिकेट में यह मुकाम हासिल किया जा चुका है. यह कमाल इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी बड़े चेहरे नहीं, बल्कि 140 किलो वजनी क्रिकेटर ने किया है. 2022 में एक टी20 मैच में इस बल्लेबाज ने जो गदर मचाया, उसने दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गजों के होश उड़ा दिए. आइए जानते हैं इस बल्लेबाज के बारे में…

क्रिकेट के इतिहास में जब सबसे वजनदार क्रिकेटर की बात होती है तो उसमें वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल का नाम सबसे ऊपर आता है. अपने वजन को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कॉर्नवाल ही वो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2022 में 205 रन की विस्फोटक पारी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था. यह ऐतिहासिक पारी अमेरिका की ‘अटलांटा ओपन’ टी20 लीग में देखने को मिली थी. ‘अटलांटा फायर’ की ओर से खेलते हुए कॉर्नवाल ने ‘स्क्वायर ड्राइव’ टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.

रहकीम कॉर्नवाल ने 2022 में खेली थी 77 गेंदों में 205 रन की नाबाद पारी.

चौके-छक्कों से ही ठोके 200 रन
रहकीम कॉर्नवाल ने मुकाबले में कुछ ऐसी बैटिंग की कि हर गेंद चौके-छक्के के लिए जा रही थी. उन्होंने 266 के स्ट्राइक रेट से तूफान मचाया. इस पारी की दिलचस्प बात यह है कि कॉर्नवाल ने अपने 205 में से 200 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से बनाए. उन्होंने पूरी पारी में केवल 5 रन दौड़कर पूरे किए. अपनी इस पारी में कॉर्नवाल ने 22 गगनचुंबी छक्के और 17 चौके जमाए. उनकी इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 20 ओवर में 1 विकेट पर 326 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और मैच को 172 रनों के भारी अंतर से जीत लिया.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP