शुभमन गिल मैदान पर उतरने को तैयार, दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे मैच, कप्तान के पार्टनर ने किया खुलासा
Last Updated:
मैच से एक दिन पहले सुदर्शन ने कहा कि शुभमन गिल बिल्कुल ठीक हैं और खेलेंगे.’ टाइटन्स की टीम अपने टॉप बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर रहती है. पिछले मैच में सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम हार गई

दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे शुभमन गिल, फिटनेस टेस्ट किया पास
नई दिल्ली. IPL 2026 में लगातार 2 हार से परेशान गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में जकड़न से ठीक हो गए हैं और बुधवार को यहां आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेंगे. पिछले मैच में नहीं खेलने वाले गिल के ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन ने बताया कि वह पूरी तरह फिट हैं.
मैच से एक दिन पहले सुदर्शन ने कहा कि शुभमन गिल बिल्कुल ठीक हैं और खेलेंगे.’ टाइटन्स की टीम अपने टॉप बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर रहती है. पिछले मैच में सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम हार गई. बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन ने कहा कि टीम को वाशिंगटन सुंदर और ग्लेन फिलिप्स के साथ अपने मिडिल ऑर्डर पर पूरा भरोसा है.
टीम वापसी करेगी
सुदर्शन ने कहा, ‘अगर टॉप तीन बल्लेबाजों में से कोई एक लंबे समय तक क्रीज पर टिकता है तो यह टीम के लिए बहुत अच्छा होता है. हमें अपने मिडिल ऑर्डर पर पूरा भरोसा है. यही टीम पिछले साल भी खेली थी और हम क्वालीफाई करने में सफल रहे थे. अभी सिर्फ दो मैच हुए हैं और मुझे और पूरी टीम को पूरा विश्वास है कि हमारा मिडिल ऑर्डर हमें मैच जिताएगा.
सुदर्शन की ‘रन स्कीम’
आईपीएल 2026 की तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा, ‘कोई खास तैयारी नहीं की लेकिन सबसे जरूरी बात यह थी कि अगर हमें कोई बड़ा लक्ष्य हासिल करना है तो हम अपनी पारी की शुरुआत कैसे करेंगे. यह बस जागरूकता और सोच से जुड़ा था और इस बात पर ध्यान देना था कि उस समय कौन से सही फैसले लिए जा सकते हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मैं इसी पर काम कर रहा था.’ सुदर्शन ने कहा, ‘और सबसे बड़ी बात यह है कि आपका दिमाग पूरी तरह शांत और व्यवस्थित होना चाहिए. मैंने इस पर काफी समय दिया है. मैं योग करता हूं और खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिए ध्यान का अभ्यास करता हूं