यशस्वी-वैभव के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, जीत की हैट्रिक लगाकर राजस्थान रॉयल्स नंबर-1

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

यशस्वी-वैभव के तूफान में उड़ी मुंबई, जीत की हैट्रिक लगाकर राजस्थान नंबर-1

Last Updated:

RR vs MI Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रन से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगाई. बारिश के चलते 11-11 ओवर के हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट खोकर 150 रन बोर्ड पर लगाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की बल्लेबाजी खुश खास नहीं रही, जिसका खामियाजा उन्हें हार से उठाना पड़ा. मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन तक ही पहुंच सकी.

यशस्वी-वैभव के तूफान में उड़ी मुंबई, जीत की हैट्रिक लगाकर राजस्थान नंबर-1Zoom

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया.

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स ने बारिश से प्रभावित आईपीएल के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ आरआर ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा दी है. मुंबई इंडियंस को हराते है रियान पराग की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं, अपनी दूसरी हार के साथ हार्दिक पंड्या की मुंबई सातवें पायदान पर पहुंच गई है. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला काफी देरी से शुरू हुआ. मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर फेंकी गई. इस दौरान 9-9 ओवरों की कटौती हुई. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवरों में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ 5 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की.

वैभव-जायसवाल ने मचाया गदर
वैभव 14 गेंदों में 5 छक्कों और 1 चौके के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ध्रुव जुरेल महज 2 रन ही टीम के खाते में जोड़ सके. आरआर 84 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी. यहां से जायसवाल ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 37 रन जुटाए. रियान 10 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जायसवाल ने शिमरन हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 13 गेंदों में 29 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 150/3 के स्कोर तक पहुंचाया. जायसवाल 32 गेंदों में 4 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेटमायर ने 7 गेंदों में नाबाद 6 रन बनाए. विपक्षी खेमे से गजनफर ने 21 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट अपने नाम किया.

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया.

बैटिंग के बाद चमके आरआर के गेंदबाज
इसके जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित 11 ओवरों में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी. राजस्थान रॉयल्स से गेंदबाजी भी अच्छी देखने को मिली. मुंबई की शुरुआत ही खराब रही और एक के बाद के विकेट गिरते चले गए. इस टीम ने अपनी पारी के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर रायन रिकलटन (8) का विकेट खो दिया. उस समय तक टीम सिर्फ 10 ही रन बना सकी थी. इसके बाद रोहित शर्मा (5) ने सूर्यकुमार यादव (6) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 10 रन जुटाए. टीम निरंतर अंतराल पर विकेट खोती रही. आलम ये रहा कि 46 के स्कोर तक उसके 5 विकेट गिर चुके थे. यहां से शेरफन रदरफोर्ड ने नमन धीर के साथ छठे विकेट के लिए 17 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यह साझेदारी टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई. नमन धीर और रदरफोर्ड ने 25-25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. राजस्थान के लिए नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे को 1-1 सफलता हाथ लगी.

तीसरी बार जीत की हैट्रिक से आरआर की शुरुआत
यह तीसरा मौका है, जब राजस्थान की टीम ने आईपीएल की शुरुआत तीन या इससे ज्यादा जीत के साथ की. 2015 में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के शुरुआत 5 मुकाबले अपने नाम किए थे. वहीं, दूसरी बार 2024 में ऐसा मौका आया, जब इस टीम ने सीजन के अपने शुरुआती चार मैचों में जीत दर्ज की थीं. मौजूदा सीजन में भी राजस्थान की टीम प्रचंड फॉर्म में नजर आ रही है. राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा, जिसने अभी तक खेले अपने दोनों मुकाबले जीते हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP