Aaj Ka Mesh Rashifal : आज दूरियां होंगी खत्म, उफान मारेगा प्रेम…मेष राशि के जातक काटेंगे चांदी
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 8 April 2026 : मेष राशि की आज सेहत सामान्य रहेगी. काम की वजह से थके हुए नजर आ सकते हैं. सुबह उठकर व्यायाम करें. प्यार और रिश्तों के लिए दिन ठीक रहेगा. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ सकता है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि में चंद्रमा लग्न के चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं. आवेग में कुछ भी करने से परहेज करें. परिवार में मिलाजुला माहौल रहेगा. माता जी का विशेष ख्याल रखें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 8 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन रहेगा. ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. काम में भी प्रगति होगी. सेहत सामान्य रहेगी. मानसिक तनाव परेशान कर सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. अच्छा वक्त गुजार सकते हैं. भगवान शिव की आराधना करें. दिन अच्छा गुजरेगा. आज बसंत ऋतु, माष वैशाख है. तिथि षष्ठी, नक्षत्र मूल है. सूर्योदय 6.03 और सूर्यास्त 6.42 पर होगा. शुभ समय कोई नहीं है. किसी शुभ काम की शुरुआत टाल दें. अशुभ समय 12.23 से 1.58 तक रहेगा. आज दिशाशूल उत्तर में है.
इनका रखें ख्याल
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि सेहत आज सामान्य रहेगी. काम की वजह से थके हुए नजर आ सकते हैं. छाती व पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. संतुलित आहार का सेवन करें. सुबह उठकर नियमित योग व व्यायाम करें. पानी खूब पिएं. आराम करें. प्यार और रिश्तों के लिए दिन ठीक रहेगा. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ सकता है. जीवनसाथी या प्रेमिका के साथ छोटी बातों पर नाराजगी से बचें. आवेग में कुछ भी करने से परहेज करें. परिवार में मिलाजुला माहौल रहेगा. माता जी का विशेष ख्याल रखें.
उलझन करेगी परेशान
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आज आर्थिक स्थिति मिलीजुली रहेगी. खर्च बढ़ सकते हैं. वाहन या घर की जरूरत पर पैसा खर्च होगा. निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ दोनों के लिए टाल दें. नौकरी और करियर में थोड़ी उलझनें हो सकती हैं. कार्य में रुकावट आएगी. धैर्य और शांति के साथ काम करें. व्यवसाय में भी सामान्य गति से प्रगति होगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें