Akshay Kumar and Paresh Rawal movies: विलेन से बना कॉमेडी स्टार, अक्षय कुमार संग 20 फिल्मों में किया काम

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर खुद को साबित किया है.इन्हीं में से एक हैं, परेश रावल. कभी फिल्मी दुनिया में विलेन बनकर छाए रहने वाले परेश अब कॉमेडी के जरिए फैंस का दिल जीत रहे हैं. अक्षय कुमार के साथ तो उनकी केमिस्ट्री आज भी लोगों का दिल जीत लेती है.

नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया में बतौर विलेन अपने करियर की शुरुआत करने वाले परेश रावल आज कॉमेडी के बादशाह कहलाते हैं. उन्होंने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. लेकिन आज वह कॉमेडी के जरिए धाक जमाए हुए हैं. खासतौर पर अक्षय कुमार के साथ तो उनकी जोड़ी काफी हिट मानी जाती है.  (तस्वीर बनाने में AI की मदद लगी गई है.)

80 और 90 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को डराने में कोई कसर नहीं छोड़ी.फिर देखते ही देखते उन्होंने कॉमेडी की ओर रुख किया और कॉमेडी के बादशाह कहलाते हैं.

कॉमेडी में हुनर आजमाना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. परेश रावल ने साबित कर दिया कि वो सिर्फ विलेन ही नहीं, बल्कि हर तरह के रोल में फिट बैठते हैं. इसी तरह अक्षय कुमार भी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी कॉमिक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

परेश रावल और अक्षय कुमार की कॉमेडी, खासतौर पर 25 साल पहले आई फिल्म ‘हेरा फेरी’ में बहुत पसंद की गई थी. इस फिल्म में परेश ने ‘बाबूराव गणपत राव आप्टे’ का किरादर निभाकर तहलका मचा दिया था.

परेश को इस किरदार से घर-घर पहचान मिली. उनकी डायलॉग डिलीवरी, एक्सप्रेशन और टाइमिंग इतनी शानदार थी कि आज भी लोग उनके डायलॉग्स दोहराते नजर आते हैं.इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी भी नजर आए थे. लेकिन अक्षय और परेश की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त रही कि फिल्म ने क्लासिक का दर्जा हासिल कर लिया.

बताया जाता है कि परेश रावल और अक्षय कुमार ने करीब 20 फिल्मों में साथ काम किया है. ‘हेरा फेरी’ के अलावा ‘फिर हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘वेलकम’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों में भी दोनों की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया.

इन फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक-दूसरे के साथ तालमेल ने दर्शकों को खूब हंसाया. ‘हेरा फेरी’ को रिलीज हुए लगभग 25 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी लोग इस फिल्म को भूल नहीं पाए हैं. सोशल मीडिया पर भी इसके मीम्स और डायलॉग्स लगातार ट्रेंड करते रहते हैं.

कोर्ट ने तथ्यों को ध्यान में रखते हुए साफ कहा कि चूंकि मोटा अमाउंट चुकाया जा चुका है, इसलिए एक्टर को जेल नहीं भेजा जाएगा. गौरतलब है कि राजपाल यादव और अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ जल्द ही रिलीज होगी. फिल्म को पहले 15 मई को रिलीज करना था, अब यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP