124, 10, 104, 13 और अब 77: MI के लिए ‘साक्षात काल’ बने यशस्वी, नीली जर्सी देखते ही बल्‍ला उगलने लगता है आग

Share to your loved once


नई दिल्‍ली. गुवाहाटी के मैदान पर जब बादल छंटे तो आसमान साफ नहीं हुआ बल्कि यशस्वी जायसवाल नाम का वो तूफान आया जिसने नीली जर्सी वालों के गुरूर को तिनके की तरह उड़ा दिया. महज 32 गेंदों में 77 रनों की वो नाबाद पारी, जिसने न केवल आईपीएल में 100 छक्कों का कीर्तिमान रचा बल्कि मुंबई के गेंदबाजों की रूह तक कंपा दी. पिछली 5 पारियों के आंकड़े (124, 10, 104, 13, 77) गवाह हैं कि यशस्वी कोई साधारण बल्लेबाज नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए साक्षात यमराज का अवतार बनकर मैदान पर उतरते हैं. आज ऑरेंज कैप भी उनके सिर पर सजी है और मुंबई के गेंदबाजों के अरमानों को वो अपने पैरों तले कुचले जा चुके हैं.

मुंबई के खिलाफ बल्‍ला उगलता है आग
यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब सामने मुंबई इंडियंस की जर्सी होती है तो उनका बल्ला जमकर बरसता है. आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार ओपनर ने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मुंबई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. बारिश की वजह से मैच 11-11 ओवर का कर दिया गया था, लेकिन यशस्वी के लिए यह समय तबाही मचाने के लिए काफी था. उन्होंने महज 32 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की आतिशी पारी खेलकर मुंबई इंडियंस के खेमे में खलबली मचा दी.

हार्दिक के लिए बने पहेली
इस पारी के साथ ही यशस्वी ने आईपीएल में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए और दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिज़वी को पछाड़कर ‘ऑरेंज कैप’ की रेस में नंबर-1 बन गए हैं. मुंबई के खिलाफ पिछली 5 पारियों में उनके आंकड़े (124, 10, 104*, 13, 77*) किसी डरावने सपने से कम नहीं हैं. यशस्वी और वैभव सूर्यवंशी (39 रन) की तूफानी शुरुआत की बदौलत राजस्थान ने 11 ओवर में 150 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई के लिए यशस्वी एक ऐसी पहेली बन गए हैं जिसका तोड़ फिलहाल किसी गेंदबाज के पास नहीं दिख रहा.

आईपीएल 2026: सवाल-जवाब
यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में कौन सा बड़ा रिकॉर्ड बनाया?

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 77 रनों की नाबाद पारी के दौरान आईपीएल करियर में अपने 100 छक्के पूरे किए. इसके साथ ही वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर ‘ऑरेंज कैप’ की रेस में शीर्ष पर पहुंच गए हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में बारिश का क्या असर रहा?

बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच में काफी देरी हुई, जिसके चलते अंपायरों ने खेल को घटाकर 11-11 ओवर का कर दिया. टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन राजस्थान ने 11 ओवर में 150/3 का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया.

यशस्वी जायसवाल का मुंबई इंडियंस के खिलाफ हालिया प्रदर्शन कैसा रहा है?

मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी का बल्ला जमकर बोलता है. पिछली 5 पारियों में उन्होंने दो शतक (124 और 104*) और एक अर्धशतक (77*) जमाया है, जो उन्हें मुंबई के लिए सबसे घातक बल्लेबाज बनाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP