हर खाने का स्वाद दोगुना! सीखें आसान आम-प्याज चटनी की रेसिपी, झटपट तैयार
Last Updated:
Kacche Aam Pyaz ki Chutney: गर्मी के मौसम में स्वाद के साथ शरीर को ठंडक देना भी जरूरी होता है. ऐसे में कच्चे आम और प्याज की चटनी बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है. खट्टे-मीठे और हल्के तीखे स्वाद वाली यह चटनी साधारण खाने को भी स्वादिष्ट बना देती है. साथ ही यह लू से राहत देने और शरीर को ठंडा रखने में मददगार है, इसलिए इसे देसी सुपरफूड माना जा रहा है.
Kacche Aam Pyaz ki Chutney: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में गर्मी का मौसम आते ही खानपान का तरीका बदल जाता है. लोग इस दौरान हल्का, पचने में आसान और शरीर को ठंडक देने वाला भोजन ज्यादा पसंद करते हैं. इसी कड़ी में कच्चे आम और प्याज की चटनी हर घर की पसंदीदा डिश बन जाती है. गर्मियों में जब भूख कम लगती है और शरीर को ठंडा रखने की जरूरत होती है, तब यह चटनी एक बेहतरीन देसी सुपरफूड के रूप में सामने आती है. रसोईया प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि इस चटनी का खट्टा-मीठा और हल्का तीखा स्वाद न केवल साधारण खाने को स्वादिष्ट बना देता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है. कच्चा आम शरीर की गर्मी को कम करने और हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है, वहीं प्याज भी लू से बचाव में कारगर माना जाता है. यही वजह है कि यह कॉम्बिनेशन गर्मियों में खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है.
आम-प्याज की चटनी
प्रियंका ने आगे बताया कच्चे आम और प्याज की चटनी बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती. इसके लिए सबसे पहले एक कच्चा आम छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद 1-2 प्याज, हरी मिर्च, थोड़ा काला नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालकर मिक्सी में पीस लें. स्वाद को संतुलित करने के लिए इसमें थोड़ा गुड़ या चीनी भी मिलाई जा सकती है. कुछ लोग इसमें भुना जीरा या पुदीना डालकर इसका स्वाद और भी ताजगी भरा बना लेते हैं.
गर्मियों की बेहतरीन डिश
गर्मियों में यह चटनी एक बेहतरीन साइड डिश के रूप में काम करती है. इसे रोटी, पराठा, दाल-चावल या किसी भी स्नैक्स के साथ आसानी से खाया जा सकता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि साधारण भोजन भी खास बन जाता है. साथ ही यह चटनी हल्की होती है और पेट पर भारी नहीं पड़ती, इसलिए इसे रोजाना के भोजन में भी शामिल किया जा सकता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, इस चटनी के स्वास्थ्य लाभ भी काफी अहम हैं. कच्चा आम विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है. यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और गर्मियों में होने वाली भूख की कमी को भी दूर करता है. वहीं, प्याज शरीर के तापमान को संतुलित रखने में सहायक होता है, जिससे लू लगने का खतरा कम हो सकता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें