‘दो और दो पांच हो रहे हैं’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर यूजर्स ने ली चुटकी, पूछा- ‘जया से झगड़ा हो गया क्या’
Last Updated:
अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपने क्रिप्टिक पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. बिग बी ने लिखा कि दो और दो पांच हो रहे हैं. अब नेटिजेंस एक्टर के पोस्ट का मतलब ढूंढ़ने में लग गए हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स कर बिग बी की चुटकी ली है.

अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर अपने क्रिप्टिक पोस्ट से तहलका मचा दिया है.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया की दुनिया में अमिताभ बच्चन का अंदाज हमेशा से ही सबसे अलग रहा है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उनकी मौजूदगी न सिर्फ एक्टिव है, बल्कि हर पोस्ट अपने आप में एक नया सवाल भी खड़ा कर देती है. एक बार फिर बिग बी ने ऐसा ही कुछ किया है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, ‘FB 4623 – दो और दो, पांच हो रहे है’. बस फिर क्या था, इस एक लाइन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. लोग तुरंत इस पोस्ट का मतलब निकालने में जुट गए. कुछ फैंस इसे उनके किसी नए प्रोजेक्ट का इशारा मान रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि यह उनके खास अंदाज में कही गई कोई गहरी बात है.
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया
बिग बी अपने रहस्यमयी पोस्ट्स के लिए पहले से ही मशहूर हैं, लेकिन इस बार उनका यह बयान थोड़ा ज्यादा ही चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए हैं. किसी ने इसे जिंदगी की अनिश्चितताओं से जोड़ दिया, तो किसी ने इसे मौजूदा हालात पर कटाक्ष बताया. एक यूजर ने लिखा, ‘कभी-कभी जिंदगी हकीकत के नंबरों से भी ज्यादा अजीब हो जाती है’. वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘होने तो 56 चाहिए थे!’
यहां देखें पोस्ट
अमिताभ बच्चन का फेसबुक पोस्ट. (अमिताभ बच्चन के फेसबुक से लिया गया है)
यूजर्स ने ली चुटकी
कुछ यूजर्स ने तो इस पोस्ट को लेकर हल्की-फुल्की चुटकी भी ली. एक ने लिखा, ‘क्या जया जी से झगड़ा हो गया?’ तो वहीं किसी ने देश की आर्थिक स्थिति पर तंज कसते हुए लिखा, ‘अब तो डॉलर भी 100 रुपये हो गया, सर अब तो कुछ बोल दो’. ऐसे मजेदार और तीखे कमेंट्स ने इस पोस्ट को और भी वायरल बना दिया है.
अमिताभ बच्चन की यही खासियत है कि वह कम शब्दों में भी बड़ी बात कह जाते हैं. उनका यह पोस्ट भले ही एक छोटी सी लाइन हो, लेकिन उसने सोशल मीडिया पर बहस और चर्चा का लंबा सिलसिला शुरू कर दिया है.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें