बारिश से रद्द हुआ मैच, न होता तो क्या होता? ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने बताया

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

बारिश से रद्द हुआ मैच, न होता तो क्या होता? ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने बताया

Last Updated:

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान आजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं. आईपीएल के इस सीजन में कल कोलकाता का तीसरा मैच था, मगर अभी तक किसी भी मौके पर रहाणे कोई ऐसा फैसला लेते नहीं दिखे जो उन्हें बेहतर कप्तान साबित करे

बारिश से रद्द हुआ मैच, न होता तो क्या होता? ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने बतायाZoom

पंजाब किंग्स बनाम केकेआर लाइव.

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला प्वाइंट मिल गया. शुरुआती दोनों मैचों में हार के बाद टीम के लिए यह राहत की बात हो सकती है. हालांकि ये प्वाइंट KKR को बारिश की मेहरबानी से मिला. कोलकाता में तेज बारिश की वजह से अंपायरों ने मैच को रद्द कर दिया और दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दिया. अगर बारिश इतनी देर तक न होती तो मैच रद्द न होकर कम ओवर का खेला जा सकता था. यदि ऐसा होता तो केकेआर के लिए ये किसी मुसीबत से कम न होता.

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान आजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं. आईपीएल के इस सीजन में कल कोलकाता का तीसरा मैच था, मगर अभी तक किसी भी मौके पर रहाणे कोई ऐसा फैसला लेते नहीं दिखे जो उन्हें बेहतर कप्तान साबित करे. पंजाब के खिलाफ टॉस जीतने के बाद रहाणे ने जो फैसला लिया उसे तो क्रिकेट एक्सपर्ट और भी गलत बता रहे है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर एरोन फिंच ने तो यहां तक कहा है कि रहाणे के फैसले से कल केकेआर हार भी सकती थी. ईएसपीएन के कार्यक्रम टाइम आउट में फिंच ने रहाणे के फैसले की आलोचना की. उन्होंने कहा कि जब बारिश का मौसम है, पिच कवर है, ऐसे में आप पहले खेलने का फैसला कैसे ले सकते हैं.

फिंच ने कहा कि ईडन गार्डन्स की पिच कवर थी, ऐसे में नमी की वजह से सीम गेंदबाजों को मदद मिलना ही था. ऐसे में आप पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हैं और 25 रन पर दो अहम विकेट गंवा देते हैं. उन्होंने कहा कि जब आप जानते हैं कि बारिश की आशंका है, ऐसे में पहले बैटिंग का फैसला निश्चित तौर पर गलत है. अगर मैच कम ओवर का होता और डकवर्थ लुइस मैथड से टारगेट दिया जाता तो सबको पता है कि बाद वाली टीम को ही ज्यादा फायदा मिलता है.

14 साल बाद लगातार दो मैच में हारी है केकेआर

आईपीएल प्वाइंट टेबल में 3 मैचों के बाद पंजाब के 5 प्वाइंट हैं. टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं. कल के मैच से पहले पंजाब 4 प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर थी जो अब शीर्ष पर है, यदि टीम कल का मैच जीत जाती तो छह अंकों के साथ टॉप पर होती. अब आरसीबी दूसरे, राजस्थान तीसरे और दिल्ली चौथे नंबर पर है. इन तीनों टीमों ने अपने 2 में से 2 मैच जीते हैं. सभी के पास 4 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रनरेट की वजह से ये टीमें अलग-अलग नंबर पर हैं.

3 मैचों में एक जीत और दो हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें, जबकि 2 मैचों में एक जीत और एक हार के साथ मुंबई इंडियन्स छठे नंबर पर है. सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रनरेट +0.275 है, जबकि मुंबई का नेट रनरेट -0.206 है, इसलिए मुंबई हैदराबाद के पीछे है. मुंबई की तरह ही लखनऊ ने भी 2 में से 1 मैच जीता है और एक मैच हारा है, लेकिन लखनऊ का नेट रनरेट -0.542 है, इसलिए वह सातवें नंबर पर है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP