Success Story : पिता ने खेती करके पढ़ाया, बेटे टॉप किया UPPSC, अंबेडकर नगर के अनिल पांडेय बने समीक्षा अधिकारी

Share to your loved once


Last Updated:

Success Story : अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले अनिल पांडेय ने आरओ/एआरओ परीक्षा 2023 में नंबर-1 रैंक हासिल की है. उनके पिता किसान और मां गृहणी हैं. अनिल की पूरी पढ़ाई-लिखाई सरकारी स्कूल से हुई है.

पिता ने खेती करके पढ़ाया, बेटे टॉप किया UPPSC, जानें कौन हैं अनिल पांडेय Zoom

Success Story : अनिल के दो भाई पहले से ही सरकारी जॉब करते हैं.

Success Story : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी का फाइनल रिजल्ट रविवार देर रात जारी हुआ था. इसमें अंबेडरकर नगर जिले के अनिल पांडेय ने टॉप किया है. राजेसुल्तानपुर के तुलसीपुर गांव निवासी अनिल ने पहली रैंक हासिल की है. आरओ/एआरओ परीक्षा में शानदार कामयाबी हासिल करने के बाद अनिल के परिवार और गांव में खुशी का माहौल है. आसपास के लोग उनके घर पर पहुंच मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं.

अनिल पांडेय की प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय मालपुर माधोपुर और जूनियर हाईस्कूल की पढ़ाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय तरौना बांसगांव में हुई है. जबकि, माध्यमिक की शिक्षा राजा इंटर कॉलेज मल्लूपुर, इंटर की चितबहाल आदर्श बालिका का इंटर कॉलेज पूरनपुर से हुई है. अनिल ने इसके बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएसससी किया और फिर दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी.

किसान हैं पिता

अनिल पांडेय के पिता हरिप्रसाद पांडेय किसान और मां उषा पांडेय गृहणी हैं. अनिल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं. उनके बड़े भाई अमित पांडेय बीएसएफ में और छोटे भाई अतुल इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर हैं. सबसे छोटे भाई अंकुर दिल्ली में हरकर तैयारी कर रहे हैं.

बधाई देने पहुंचे लोग

अनिल पांडेय के घर पर बधाई देने वालों की लाइन लगी है. चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर की प्रधानाचार्य डॉ. सुषमा सिंह और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह समेत तमाम लोग बधाई देने पहुंचे.

जलालपुर की प्रीति यादव को 99वीं रैंक

आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा में जलालपुर तहसील में तैनात और राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मयाराम यादव की बेटी प्रीति यादव ने 99वीं रैंक हासिल की है. उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई जलालपुर के रेडियंट कॉलेज से की थी. उनका चयन समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है. इसके अलावा टांडा ब्लॉक के बेलहरी गांव के अमन पटेल और त्रिलोकपुर की जया श्रीवास्तव का चयन भी समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है.

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP