अनुष्का शर्मा भी हुईं ‘धुरंधर 2’ की मुरीद, रणवीर सिंह की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोलीं- ‘स्क्रीन पर कब्जा कर लिया’
Last Updated:
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आखिरकार धुरंधर 2 देख ली है. कपल ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की. अनुष्का शर्मा कहती हैं कि आदित्य धर ने 4 घंटे की फिल्म में एक बार भी किसी की पलक तक नहीं झपकने दी. एक्ट्रेस ने अपनी डेब्यू फिल्म को-स्टार की तारीफ करते हुए कहा कि उनका रोल ऐसा है जो करियर में एक बार मिलता है.

अनुष्का शर्मा ने रणवीर सिंह की तारीफ की है.
नई दिल्ली. आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ का खुमार हर तरफ छाया हुआ है. हर कोई फिल्म का दीवाना हो गया है. इस फेहरिस्त में अब अनुष्का शर्मा का नाम भी जुड़ गया है. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. कपल ने आखिरकार फिल्म देख ली है और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘धुरंधर 2’ का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की जमकर तारीफ की है.
अनुष्का शर्मा का पोस्ट (फोटो साभार इंस्टाग्राम anushkasharma)
अनुष्का ने आदित्य धर को बताया शानदार डायरेक्टर
अनुष्का अपने पोस्ट में लिखती हैं, ‘आदित्य धर आपने क्या कमाल की फिल्म बनाई है. 4 घंटें तक समां बांधे रखने वाली फिल्म बनाने में बहुत कुछ लगता है. क्या शानदार फिल्म है जिसे आपने बेहद बारीकी से बनाया है. फिल्म पूरे 4 घंटे आपके बांधे रखती है और एक पल के लिए भी बोर नहीं होने देती है’. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने रणवीर की जमकर तारीफ की.
रणवीर सिंह की मुरीद हुईं एक्ट्रेस
वो अपने पोस्ट में आगे कहती हैं, ‘रणवीर सिंह तुमने किरदार पर कब्जा जमा लिया है. ये जिंदगी में एक बार मिलने वाला किरदार है जिसे तुमने पर्दे पर जीवित कर दिया’. अनुष्का ने अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी को स्पेशल मेंशन किया.
वहीं विराट कोहली ने भी फिल्म को लेकर अपनी उत्साहित प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे एक ऐसा सिनेमैटिक अनुभव बताया, जैसा उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया. विराट कोहली के मुताबिक, फिल्म ने उन्हें भावनाओं के हर रंग से जोड़े रखा और चार घंटे की लंबाई के बावजूद एक पल के लिए भी बोरियत महसूस नहीं होने दी. उन्होंने खासतौर पर रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को सराहा और कहा कि इस फिल्म के बाद अभिनेता एक नए स्तर पर पहुंच गए हैं.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें