April Vivah Muhurat 2026 Dates: अप्रैल में खरमास होगा खत्म, इस महीने 9 दिन बजेगी शहनाई, एक दिन तो मुहूर्त देखने की भी नहीं जरूरत

Share to your loved once


होमताजा खबरधर्म

अप्रैल में 9 दिन बजेगी शहनाई, एक दिन तो मुहूर्त देखने की भी नहीं जरूरत

Last Updated:

Shubh Vivah Dates April 2026: अप्रैल में मेष संक्रांति के दिन खरमास का समापन होगा. उसके बाद अप्रैल में शुभ विवाह के लिए 9 दिन मुहूर्त हैं. इसमें 1 दिन ऐसा है कि उस दिन आपको मुहूर्त देखने की भी जरूरत नहीं है, पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहेगा. आइए जानते हैं शुभ विवाह मुहूर्त अप्रैल 2026.

अप्रैल में 9 दिन बजेगी शहनाई, एक दिन तो मुहूर्त देखने की भी नहीं जरूरतZoom

शुभ विवाह मुहूर्त अप्रैल 2026.

Shubh Vivah Dates April 2026: अंग्रेजी कैलेंडर का चौथा माह अप्रैल चल रहा है. अप्रैल में सूर्य देव के मीन राशि से निकलकर मेष में आते ही खरमास का समापन हो जाएगा. मेष संक्रांति से सौर कैलेंडर का नया वर्ष और नया माह प्रारंभ होगा. उसके साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी. विवाह, सगाई, विदाई, गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त मिलने लगेंगे. इस साल अप्रैल में विवाह के लिए केवल 9 दिन ही शुभ मुहूर्त हैं, इसमें भी एक दिन तो ऐसा है कि आपको शादी के लिए पंचांग देखने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं अप्रैल में विवाह के शुभ दिन और मुहूर्त कौन-कौन से हैं?

14 अप्रैल को खरमास का समापन

पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल दिन मंगलवार को सुबह 9:38 बजे सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे. उस समय सूर्य की मेष संक्रांति होगी. उसके साथ ही खरमास का समापन हो जाएगा. मेष संक्रांति पर स्नान और दान करने से पुण्य लाभ होंगे.

शुभ विवाह मुहूर्त अप्रैल 2026

  • 15 अप्रैल, दिन: बुधवार
    शुभ विवाह मुहूर्त: दोपहर 03:22 पी एम से लेकर रात 10:31 पी एम तक
    नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
    तिथि: वैशाख कृष्ण त्रयोदशी
  • 20 अप्रैल, दिन: सोमवार
    शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 05:51 ए एम से लेकर शाम 05:49 पी एम तक, उसके बाद 21 अप्रैल को 04:14 ए एम से 05:50 ए एम तक
    नक्षत्र: रोहिणी
    तिथि: वैशाख शुक्ल तृतीया, चतुर्थी
  • 21 अप्रैल, ​दिन: मंगलवार
    शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 05:50 ए एम से दोपहर 12:31 पी एम तक
    नक्षत्र: मृगशिरा
    तिथि: वैशाख शुक्ल पंचमी
  • 25 अप्रैल, दिन: शनिवार
    शुभ विवाह मुहूर्त: 02:10 ए एम से लेकर 26 अप्रैल को सुबह 05:45 ए एम तक
    नक्षत्र: मघा
    तिथि: वैशाख शुक्ल दशमी
  • 26 अप्रैल, दिन: रविवार
    शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 05:45 ए एम से रात 08:27 पी एम तक
    नक्षत्र: मघा
    तिथि: वैशाख शुक्ल दशमी, एकादशी
  • 27 अप्रैल, दिन: सोमवार
    शुभ विवाह मुहूर्त: रात 09:18 पी एम से लेकर 09:36 पी एम तक
    नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, पूर्वाफाल्गुनी
    तिथि: वैशाख शुक्ल द्वादशी
  • 28 अप्रैल, दिन: मंगलवार
    शुभ विवाह मुहूर्त: रात 09:04 पी एम से लेकर 29 अप्रैल को सुबह 05:42 ए एम तक
    नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, हस्त
    तिथि: वैशाख शुक्ल त्रयोदशी
  • 29 अप्रैल, दिन: बुधवार
    शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 05:42 ए एम से लेकर रात 08:52 पी एम तक
    नक्षत्र: हस्त
    तिथि: वैशाख शुक्ल त्रयोदशी, चतुर्दशी

19 अप्रैल को पूरे दिन अबूझ मुहूर्त, पंचांग देखने की नहीं जरूरत

अप्रैल के महीने में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है. अक्षय तृतीया के दिन सुबह से लेकर रात तक स्वयं सिद्ध मुहूर्त है, जिसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता है. अक्षय तृतीया के दिन आप बिना पंचांग देखें विवाह आदि जैसे सभी मांगलिक कार्य कर सकते हैं.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP