‘मुझे बाइक पर पिक करने आते थे’, तब्बू ने अक्षय कुमार संग याद किए पुराने दिन, दोनों साथ में सीखते थे डांस

Share to your loved once


Last Updated:

‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार और तब्बू की 39 साल पुरानी दोस्ती के कई दिलचस्प पन्ने खुले. तब्बू ने याद किया कि संघर्ष के दिनों में अक्षय उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर डांस क्लास ले जाया करते थे. 25 साल बाद पर्दे पर लौट रही इस जोड़ी और प्रियदर्शन की तिकड़ी ने पुराने दिनों को याद कर महफिल में चार चांद लगा दिए. अक्षय कुमार और तब्बू ने पिछली बार हेरा फेरी में साथ काम किया था.

ख़बरें फटाफट

'मुझे बाइक पर पिक करने आते थे', तब्बू ने अक्षय कुमार संग याद किए पुराने दिनZoom

अक्षय कुमार के साथ 25 साल बाद काम कर रही हैं तब्बू.

नई दिल्ली. सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आखिरकार रविवार लॉन्च हो चुका है. इसमें तब्बू भी अहम किरदार में नजर आएंगी. दोनों सितारों की जोड़ी करीब 25 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर से वापसी कर रही है. ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार और तब्बू ने अपनी पुरानी यादों साझा किया. तब्बू ने उन दिनों को याद किया जब वह और अक्षय एक ही डांस एकेडमी में साथ जाते थे.

अक्षय कुमार और तब्बू ने 25 साल बाद साथ किया काम

फिल्म हेरा फेरी के बाद दोबारा साथ काम करने की बात पर तब्बू ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘सच तो यह है कि पिछले 25 सालों से ये मेरी जिंदगी से भूत बनकर गायब हो गए थे.’ तब्बू की इस बात पर अक्षय ने तुरंत मजाक में पलटवार करते हुए कहा, ‘और तुम्हें लगता है कि लोग तुम्हारी इस बात पर यकीन कर लेंगे?. इसके बाद माहौल को हल्का करते हुए अक्षय ने सफाई दी कि बिजी शेड्यूल की वजह से वो दोनों ज्यादा टच में नहीं रह पाए थे, लेकिन ‘भूत बंगला’ उनके लिए दोबारा साथ काम करने का बिल्कुल सही मौका रहा. अक्षय ने जोर देते हुए कहा कि उनके, तब्बू और प्रियदर्शन के लिए इससे बेहतर फिल्म कोई और नहीं हो सकती थी.

क्या है भूत बंगला फिल्म के ट्रेलर में?

भूत बंगला का तीन मिनट का धमाकेदार कॉमेडी और हॉरर का एक जबरदस्त कॉकटेल है, जिसमें अक्षय कुमार बेहद मजाकिया और डरावने हालातों के बीच फंसे नजर आ रहे हैं. फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे मंझे हुए सितारों की टोली है, जो अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से स्क्रीन पर जान फूंक रहे हैं.

इस दिन रिलीज होगी भूत बंगला फिल्म

‘भूत बंगला’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इसकी सबसे बड़ी वजह 14 साल के लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी की वापसी है। कल्ट कॉमेडी फिल्में देने वाली इस जोड़ी के दोबारा साथ आने से फैंस के बीच पहले ही भारी क्रेज बना हुआ है. पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब यह 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का पहला शो रात 9 बजे शुरू होगा, जिसे ओपनिंग डे पर पेड प्रिव्यू के तौर पर दिखाया जाएगा.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP