पहले मारी गोली, फिर पत्थर से कुचला चेहरा, बुलंदशहर में डॉक्टर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Share to your loved once


Last Updated:

Bulandshahr Latest News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बेरहमी से डॉक्टर की हत्या कर दी गई. अपराधियों ने पहले तो उनके गोली मारी फिर उनके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया. मौके पर ही डॉक्टर की मौत हो गई. घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है. मृतक के परिजनों की ओर से दो नामजद आरोपियों सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है.

पहले मारी गोली, फिर पत्थर से कुचला चेहरा, बुलंदशहर में डॉक्टर की हत्याZoom

मृतक डॉक्टर की तस्वीर.

बुलंदशहर: यूपी के जनपद बुलंदशहर से बीती रात एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक क्लिनिक संचालक डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान डॉक्टर शाहरुख के रूप में हुई है, जो नर्सल घाट का निवासी था और धमेड़ा अड्डे पर अपना क्लिनिक संचालित करता था.

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर शाहरुख की गोली मारकर हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए हमलावरों ने उसके चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह वारदात थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी के अंतर्गत भाईपुरा गांव के पास बंबे में हुई, जहां डॉक्टर का शव बरामद किया गया.

घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है. मृतक के परिजनों की ओर से दो नामजद आरोपियों सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. साथ ही आसपास के इलाकों में भी जांच तेज कर दी गई है, ताकि जल्द से जल्द हत्यारों का सुराग लगाया जा सके.

डॉक्टर शाहरुख की इस दर्दनाक हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP