कैसा रहेगा 7 अप्रैल 2026 को जन्मे बच्चों का भविष्य, जानें खासियत और शुभ नाम के अक्षर

Share to your loved once


Last Updated:

7 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र और वृश्चिक राशि के प्रभाव में जन्मे बच्चों में आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता देखने को मिलती है. जानें उनके स्वभाव और शुभ नाम के अक्षर.

अयोध्या: मानव जीवन पर ज्योतिष शास्त्र का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव रहता है. प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में बदलाव भी होता है जिसका प्रभाव व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक देखने को मिलता है. ऐसी स्थिति में आज 7 अप्रैल है और पंचांग के अनुसार दिन मंगलवार है. ग्रह नक्षत्र की स्थिति में आज के दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बड़ा बदलाव होने जा रहा है. आज के दिन जन्मे बच्चे पर ग्रह नक्षत्र का कैसा प्रभाव पड़ेगा. नामकरण किस अक्षर से करना शुभ रहेगा. तो चलिए अयोध्या के आचार्य से विस्तार से जानते हैं.

कैसा रहेगा भविष्य

अयोध्या के आचार्य सीता रामदास ने बताया कि 7 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से जन्म लेने वाले बच्चों के लिए काफी विशेष माना जा रहा है. इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र प्रभावी रहेगा, जो वृश्चिक राशि में स्थित होगा.साथ ही चंद्रमा भी वृश्चिक राशि में रहेगा, जिससे जन्म लेने वाले बच्चों के स्वभाव में गहराई, संवेदनशीलता और दृढ़ता देखने को मिल सकती है.

मानसिक रूप से मजबूत और परिस्थितियों से लड़ने वाला

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह योग बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत और परिस्थितियों से लड़ने वाला बनाता है. ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे सामान्यतः आत्मविश्वासी, साहसी और लक्ष्य के प्रति गंभीर माने जाते हैं. इनमें नेतृत्व क्षमता स्वाभाविक रूप से विकसित होती है और ये कठिन परिस्थितियों में भी निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं. ऐसे बच्चे अपने कार्यों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं और जल्दी हार नहीं मानते.कई बार इनके व्यक्तित्व में गंभीरता और आत्मसम्मान भी प्रमुख रूप से दिखाई देता है.

कौन से अक्षरों से रखें नाम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र में जन्मे बच्चों के नाम का पहला अक्षर ‘नो’, ‘या’, ‘यी’ और ‘यू’ रखना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम बच्चों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शुभता बढ़ाते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP