जब मुंह पर टेप लगाकर उतरे कीरोन पोलार्ड, IPL मैच में अंपायर से हुई तीखी बहस का जताया विरोध

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

जब मुंह पर टेप लगाकर खेलने उतरे कीरोन पोलार्ड, क्यों किया था ऐसा?

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड ने अंपायर से हुई बहस के बाद मुंह पर टेप लगाकर खेलने का फैसला लिया था. 2015 में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ उन्होंने ऐसा किया था. आज भी इस घटना को याद किया जाता है. उनका ये विरोध जताने का तरीका सबको हैरान कर गया था

जब मुंह पर टेप लगाकर खेलने उतरे कीरोन पोलार्ड, क्यों किया था ऐसा?Zoom

आईपीएल मैच के दौरान जब मुंह पर टेप लगाकर खेलने उतरे थे कीरोन पोलार्ड

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुछ ऐसे मुकाबले हुए हैं जिनको कभी भी नहीं भुलाया जा सकता. खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हुई झड़प के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन एक मैच ऐसा हुआ था जिसमें खिलाड़ी अंपायर से ही भिड़ गया था. 2015 में एक मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थी. मुकाबले के दौरान वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने अपने मुंह पर डक्ट टेप लगाकर विरोध जताया था.

क्या हुआ था?

मुंबई इंडियंस की टीम ने 210 रन का लक्ष्य रखा था और टीम के खिलाड़ियों को पता था कि अगर आरसीबी के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल का बल्ला चला तो मैच हार जाएंगे. कीरोन पोलार्ड अपनी नेशनल टीम के साथी के खेल से वाकिफ थे. लिहाजा उन्होंने स्लेजिंग शुरू कर दी और क्रिस गेल को लगातार परेशान करने लगे. मैदान पर मौजूद अंपायर्स रिचर्ड इलिंगवर्थ और विनीत कुलकर्णी ने पोलार्ड के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई और उन्हें बातचीत बंद करने के लिए कहा.

चुप रहने की चेतावनी के बदले में पोलार्ड ने अपना विरोध ऐसे जताया कि सब देखते रह गए. उन्होंने सिर्फ अपने मुंह पर डक्ट टेप लगा लिया. इसे आमतौर पर सार्वजनिक विरोध के तौर पर देखा जाता है. पोलार्ड ने यह मौन विरोध तब तक जारी रखा. जब तक वे मैच का आखिरी ओवर डालने नहीं आए. गेंदबाजी करने से पहले उन्होंने टेप हटा दी.

अपने होंठों पर टेप लगाकर पोलार्ड ने अंपायर्स को यह दिखाया कि अब वे न तो कुछ बोलेंगे और न ही स्लेजिंग करेंगे. जब भी उन्हें अपने साथी खिलाड़ी से बात करनी होती, पोलार्ड टेप का एक हिस्सा हटाकर बात करते और फिर से टेप लगा लेते. मुंबई इंडियंस ने यह मैच 18 रन से जीत लिया.

हरभजन सिंह ने इस घटना पर क्या कहा

मैन ऑफ द मैच चुने गए हरभजन सिंह से जब इस घटना पर राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, “अंपायर ने उनसे चुप रहने को कहा था, तो उन्होंने अपने मुंह पर टेप लगाकर यह सुनिश्चित किया कि वे चुप रहें. वह थोड़े अलग किस्म के खिलाड़ी हैं. उन्हें ऐसे काम करना पसंद है. आईपीएल में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का अलग ही रंग देखने को मिलता है और यह कुछ अलग और अनोखा था, जो अच्छी भावना में किया गया.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP