यूपी में मौसम का यूटर्न, 40 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मौसम का अब बदल चुका है.तीखी धूप के बाद फिर प्रदेश में काले बादलों की परेड बढ़ गई है. मंगलवार (7 अप्रैल) को अलग अलग जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रदेश के दोनों ही संभाग के ज्यादातर जिलों में आज आंधी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है अगले 2 से 3 दिनों में यहां अलग अलग जिलों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है.
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 7 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग ने आसमानी ऑफत देखने को मिलेगा. इस दौरान बारिश के साथ तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी. अनुमान है आज प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर कई जिलों में देखने को मिलेगा. वहीं 8 अप्रैल को को प्रदेश के दोनों ही संभाग में बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा.इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में आज बरसेंगें बदरा
मौसम विभाग का अनुमान है मंगलवार को अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औऱया, जालौन, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, हरदोई, फिरोजाबाद, कन्नौज,उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा,संभल,बदायूं, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर और आसपास के जिलों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.
लखनऊ में छिटपुट बादल, नोएडा में होगी बारिश
मंगलवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के छिटपुट बादल नजर आ सकते है. इस दौरान हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है आज यहां न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. वहीं नोएडा में भी आज हल्की बारिश की संभावना है. नोएडा में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.
11 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ होगा ऐक्टिव
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 11 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. बताते चलें कि अगले 24 से 48 घण्टो में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आएगी. वहीं न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी कमी आएगी.