अजिंक्य रहाणे को कप्तानी नहीं आती? अश्विन ने इस बयान से सोशल मीडिया पर तूफान

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

अजिंक्य रहाणे को कप्तानी नहीं आती? अश्विन ने इस बयान से सोशल मीडिया पर तूफान

Last Updated:

ajinkya rahane captaincy: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया. ईडन गार्डन्स में बारिश के आसार रहने के बावजूद रहाणे पहले बल्लेबाजी करने के फैसले की वजह से आलोचनों का शिकार हो रहे हैं. पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इस पर सवाल उठाए हैं.

अजिंक्य रहाणे को कप्तानी नहीं आती? अश्विन ने इस बयान से सोशल मीडिया पर तूफानZoom

रहाणे के फैसले पर अश्विन ने उठाए सवाल.

नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आईपीएल 2026 में अब तक कुछ भी सही नहीं रहा है. शुरुआती दो मुकाबले हारकर कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम अंकतालिका में नौवें स्थान पर है. पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर सीजन का तीसरा मुकाबला जीतने के इरादे से केकेआर की टीम मैदान पर उतरी. इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. रहाणे के इस फैसले को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने हैरानी जताई है और सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है.

अश्विन ने कहा कि यह जानते हुए भी कि मैच में बारिश का खतरा है और टीम की गेंदबाजी काफी अनुभवहीन है, बावजूद इसके पहले बल्लेबाजी का फैसला लेना मेजदार था. बता दें कि पहले ही मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि मैच के दौरान बारिश की भारी संभावना है और ऐसा हुआ भी. 3.4 ओवर का ही खेल हुआ था कि बारिश ने दस्तक दे दी. इस समय तक केकेआर ने महज 25 रन बनाकर दो विकेट खो दिए थे. पंजाब किंग्स के जेवियर बार्टलेट ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके थे.

रहाणे के फैसले पर अश्विन ने उठाए सवाल.

अश्विन ने क्या लिखा?
अश्विन ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ‘जब आपको पता हो कि मैच में बारिश होने वाली है और आपके पास एक अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण है, तब भी आप पहले बल्लेबाजी करना चुनते हैं.’ सोचने का तरीका वाकई ‘दिलचस्प’ है.’ अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण से अश्विन का मतलब नवदीप सैनी (जो केकेआर के लिए डेब्यू मैच खेल रहे थे), कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, और अनुकूल रॉय से था, जो यह मुकाबला खेल रहे थे. केकेआर के दो सबसे सीनियर गेंदबाज, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन इस मैच की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP