काशी संगीत महाकुंभ! उस्ताद अकरम खां से मेहताब अली नियाजी तक…संकट मोचन दरबार में हाजिरी लगाएंगे 150 कलाकार

Share to your loved once


Last Updated:

Sankat Mochan Sangeet Samaroh Varanasi : इस दिन का इंतजार कई दिनों से था. देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में संगीत के सबसे बड़े महाकुंभ का आगाज हो गया है. संकट मोचन दरबार में लगातार 6 दिनों तक करीब 150 से ज्यादा कलाकार अपनी हाजिरी लगाएंगे. आज पहली प्रस्तुति रूपवानी संस्था के नृत्य नाटिका से हुई. नृत्य नाटिका के बाद पंडित राहुल शर्मा ने संतूर की धुन से सबका दिल जीता. तीसरी प्रस्तुति सुश्री विद्या लाल की कथक की रही. लोकगायिका मालिनी अवस्थी की पुस्तक ‘चंदन किवाड़’ का लोकार्पण भी हुआ.

वाराणसी. देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में संगीत के सबसे बड़े महाकुंभ का आगाज हो गया है. सोमवार से संकट मोचन दरबार में 6 दिवसीय संगीत समारोह का आयोजन शुरू हुआ. इस आयोजन में आज से लगातार 6 दिनों तक करीब 150 से ज्यादा कलाकार अपनी हाजिरी लगाएंगे. पहली प्रस्तुति रूपवानी संस्था के नृत्य नाटिका से हुई, जिसमें रामायण से जुड़े प्रसंगों को कलाकारों ने प्रस्तुति दी. इनमें राम वन गमन के साथ सीता हरण सहित राम रावण युद्ध से जुड़े प्रसंग से कलाकारों ने भक्तों का मन मोह लिया. नृत्य नाटिका के बाद पंडित राहुल शर्मा ने संतूर की धुन से सबका दिल जीता. उनके साथ तबले पर पंडित राम कुमार मिश्रा ने जुगलबंदी की. तीसरी प्रस्तुति सुश्री विद्या लाल ने अपने कथक से की दी. बजरंगबली के दरबार में पहली निशा पर करीब 30 से ज्यादा कलाकारों ने प्रस्तुति दी है.

साहित्य की जुगलबंदी
संकट मोचन संगीत समारोह में पहली बार संगीत के साथ साहित्य का अनूठा संगम भी दिखा. पहली निशा पर पहले दिन ‘साहित्य मंच’ पर प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी की पुस्तक ‘चंदन किवाड़’ का लोकार्पण हुआ. इस लोकार्पण कार्यक्रम में शिक्षा और संगीत जगत के विद्वानों ने परिचर्चा भी की.

150 से ज्यादा कलाकार 
संकट मोचन संगीत समारोह के छह दिवसीय आयोजन में 150 से ज्यादा कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. इसमें कई पद्म अवार्डी कलाकार शामिल हैं. इस बार संकट मोचन मंदिर में युवा और नए कलाकारों को भी मंच दिया गया है. मंदिर के महंत प्रोफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्र ने बताया कि इस बार 12 पद्मअवार्डी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे. इसके अलावा, करीब 21 नए युवा कलाकारों को भी इस बार संकट मोचन दरबार में रंग बिखेरेंगे.

मुस्लिम कलाकारों में और कौन

संकट मोचन संगीत समारोह में इस बार कुल 14 मुस्लिम कलाकार भी हाजिरी लगाएंगे. अलग-अलग दिन मुस्लिम कलाकार संकट मोचन दरबार में अपनी प्रस्तुति देंगे. इसमें उस्ताद अकरम खां, जरगाम अकरम खां, खुर्रम अली निजामी, अमान खां, उस्ताद गुलाम अब्बास खां, उस्ताद मुरार अली,आरिफ खां, उस्ताद मसकूर अली खां, बिलाल खां, मेहताब अली नियाजी और उस्ताद शाकिर खां शामिल हैं. संकट मोचन संगीत समारोह के लिए पूरा मंदिर खूबसूरत लाइट से सजाया गया है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP