विराट कोहली पर चढ़ा ‘धुरंधर 2’ का खुमार, रणवीर को कहा अलग लेवल का स्टार, बोले- 4 घंटे तक नहीं झुका पाए नजरें

Share to your loved once


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली धुरंधर को लेकर दिए अपने जबरदस्त रिव्यू की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने फिल्म को भारत का अब तक का सबसे अलग और दमदार सिनेमाई अनुभव बताया. साथ ही रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की खुलकर तारीफ करते हुए उन्हें स्टार एक्टर कहा है.

ख़बरें फटाफट

विराट कोहली पर चढ़ा ‘धुरंधर 2’ का खुमार, रणवीर को कहा अलग लेवल का स्टारZoom

रणवीर की जमकर की तारीफ

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. कोहली ने हाल ही में एक फिल्म देखने के बाद उसकी जमकर तारीफ की है. खास बात यह है कि उन्होंने इस फिल्म को भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन सिनेमाई अनुभवों में से एक बताया है.

बॉक्स ऑफिस सक्सेस के धुरंधर को कई सारे अवॉर्ड भी मिले हैं. ये पूरी टीम के लिए खुशी की बात है. कलेक्शन और सक्सेस को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2025 फिल्म धुरंधर और निर्देशक आदित्य धर के नाम रहा. अब विराट ने भी फिल्म की खुलकर तारीफ की है.

चार घंटे तक नजरें नहीं हटा पाए विराट कोहली

विराट कोहली ने पोस्ट शेयर कर आदित्य धर और धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए कहा, ‘आज मैंने यह फिल्म देखी और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत में मैंने इससे पहले ऐसा सिनेमाई अनुभव कभी नहीं देखा. इस फिल्म ने हर तरह की भावनाओं को सतह पर ला दिया और लगभग 4 घंटे तक मैं एक पल के लिए भी नजर नहीं हटा पाया.’

रणवीर सिंह की तारीफ में पढ़े कसीदे

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने लिखा, ‘आपकी प्रतिभा और आपके विश्वास की झलक इस फिल्म में साफ दिखाई देती है. आपको सलाम. आप वाकई जीनियस हैं.
और हालांकि सभी कलाकार अपने-अपने किरदार में शानदार थे, लेकिन रणवीर सिंह इस फिल्म के बाद आप एक अलग ही स्तर पर पहुंच गए हैं. आपकी परफॉर्मेंस बेहद शानदार रही. बिल्कुल WOW.’

बता दें कि विराट कोहली का यह रिव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है. कोहली की इस तरह की प्रतिक्रिया से साफ है कि फिल्म ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है और आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर सकती है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP