Aaj Ka Mesh Rashifal : आज गिले-शिकवे दूर करने का दिन, मेष राशि वालों के लिए 11.58 के बाद शुभ समय

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 7 April 2026 : आज मेष राशि के लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मेष राशि के स्वामी मंगल शक्ति देंगे, जिससे पूरे दिन बेहतरीन काम होगा. मेहनत, साहस और नई पहल के लिए दिन अच्छा है. सेहत सामान्य रहेगी. अधिक भागदौड़ से हल्की थकान हो सकती है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा स्थिर भाव में हैं. इससे साहस, परिक्रमा, संचार और छोटे प्रयासों में सफलता मिलेगी.

Aaj Ka Mesh Rashifal 7 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज सामान्य से बेहतर रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सेहत सामान्य रहेगी. प्यार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. साहस और मेहनत के साथ काम करने पर लाभ होगा. अत्यधिक काम का लोड न लें. आज बसंत ऋतु, माष वैशाख है. तिथि पंचमी और नक्षत्र ज्येष्ठा है. पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 6.05 मिनट पर और सूर्यास्त 6.42 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.58 से 12.48 तक रहेगा. इसमें किया गया कोई भी शुभ काम लंबे समय तक लाभ देता है. नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 3.32 से 5.05 मिनट तक रहेगा. इस दौरान शुभ काम को टाल दें. दिशाशूल उत्तर में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा स्थिर भाव में हैं. इससे साहस, परिक्रमा, संचार और छोटे प्रयासों में सफलता मिलेगी. ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मेष राशि के स्वामी मंगल शक्ति देंगे, जिससे पूरे दिन बेहतरीन काम होगा. मेहनत, साहस और नई पहल के लिए दिन अच्छा है. काम पूरा होगा. ऊर्जा बनी रहेगी. अधिक भागदौड़ से हल्की थकान हो सकती है. पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं. पर्याप्त आराम करें. योग और ध्यान नियमित करें. इससे ऊर्जा लंबे समय तक बनी रहेगी.

बॉस करेंगे तारीफ

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि प्यार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ छोटी यात्रा और समय बिताने का अवसर मिलेगा. समय बिताने से सारे गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे. पारिवारिक जीवन के लिए दिन अच्छा है. भाई-बहन से सहयोग मिलेगा. परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. नए संपर्क आर्थिक लाभ दिला सकते हैं. निवेश से तगड़ा रिटर्न होगा. खर्च पर नियंत्रण रखें. व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे. ग्राहकों की संख्या में वृद्धि भी हो सकती है. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत रंग लाएगी. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी प्रोजेक्ट लीड कर सकते हैं. बॉस तारीफ करेंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP