‘ये मुझसे बहुत कुछ छीन लेता है’, इंटेंस एक्शन पर बोलीं तापसी पन्नू, ‘गांधारी’ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Share to your loved once


Last Updated:

तापसी पन्नू अपने हर अवतार से फैंस का दिल जीत लेती हैं. खासतौर पर अपने एक्शन अवतार से तो लोगों को हैरान कर देती हैं. अब एक बार फिर वह एक्शन अवतार में वापसी करने जा रही हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया है और बताया कि फिल्म में किए गए इंटेंस एक्शन ने उन्हें शारीरिक रूप से पूरी तरह थका दिया.

ख़बरें फटाफट

'ये मुझसे बहुत कुछ छीन लेता है', इंटेंस एक्शन पर बोलीं तापसी पन्नूZoom

तापसी ने बयां की फीलिंग्स

नई दिल्ली. तापसी पन्नू एक बार फिर एक्शन अवतार में वापसी करने जा रही हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ में वह एक्शन अवतार में नजर आने वाली है. एक्ट्रेस ने बताया है कि फिल्म में किए गए इंटेंस एक्शन ने उन्हें शारीरिक रूप से पूरी तरह थका दिया. फैंस को इस बार उनका रियल और दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है.

फैंस को इस बार उनका रियल और दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है.तापसी ने अपनी इस फिल्म को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि ‘नाम शबाना’ के बाद काफी समय हो गया था जब उन्होंने इस तरह का सीरियस एक्शन किया था. फैंस भी उनसे लगातार पूछते रहते थे कि वो फिर से एक्शन कब करेंगी. अब ‘गांधारी’ के जरिए वो उसी जोश के साथ लौट रही हैं.

फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहीं तापसी

तापसी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि इस फिल्म में जो एक्शन दिखेगा, वो पूरी तरह रियल होगा. इसमें ज्यादा VFX या फेस रिप्लेसमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है. तापसी के मुताबिक, बड़े बजट वाली फिल्मों में ये सब करना आसान होता है, लेकिन उनकी फिल्मों में ऐसा नहीं होता, इसलिए उन्हें खुद मेहनत करनी पड़ती है.

ये कोई हवाई एक्शन नहीं होगा

तापसी ने अपनी बात आगे रखते हुए् हंसते हुए ये भी कहा कि ये कोई ‘हवाई’ एक्शन नहीं होगा, जहां हीरो-हीरोइन हवा में उड़ते नजर आते हैं. यहां सब कुछ जमीन पर और असली तरीके से किया गया है. यही वजह है कि ये उनके लिए काफी मुश्किल और थकाने वाला भी रहा. तापसी ने माना कि एक्शन करना आसान नहीं होता. ये शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा थका देता है. ये हार्ड वर्क और इस रोल के लिए जो तैयारी कर रहे है, वो मुझसे बहुत कुछ छीन लेता है.

बता दें कि ‘नाम शबाना’ के बाद उन्होंने जानबूझकर कुछ साल तक एक्शन से दूरी बनाई थी, ताकि खुद को दोबारा तैयार कर सकें. उन्होंने ये भी कहा कि वो स्वभाव से ज्यादा आक्रामक नहीं हैं, लेकिन फिल्म के लिए उन्हें खुद को उस मोड में लाना पड़ा. अब ‘गांधारी’ में तापसी को एक बार फिर दमदार एक्शन करते हुए देखा जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस बार भी उनका अंदाज फैंस को जरूर पसंद आएगा.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP