आईपीएल ने करियर बर्बाद कर दिया… केविन पीटरसन का सनसनीखेज खुलासा, इंग्लैंड क्रिकेट को भी किया बेनकाब
Last Updated:
Kevin Pietersen statement: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का एक हालिया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरव्यू के एक हिस्से में उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के कारण उनका इंटरनेशनल करियर बर्बाद हो गया. पीटरसन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी जैसी टीमों से खेले हैं.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन अपने समय के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. हालांकि, ईसीबी के साथ विवाद के कारण वह मानते हैं कि उनका करियर समय से पहले खत्म हो गया. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग की वजह उनका इंटरनेशनल करियर बर्बाद हुआ. इस पूरे मामले को लेकर केविन पीटरसन का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
इस इंटरव्यू में पीटरसन ने कहा है कि उनका इंटरनेशनल करियर आईपीएल में खेलने को लेकर बोर्ड से लंबे विवाद के कारण जल्दी खत्म हो गया. पीटरसन ने आरोप लगाया कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मीडिया का इस्तेमाल करके शुरुआती आईपीएल सालों में उनके खिलाफ साजिश की. 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में सिर्फ एक इंग्लैंड खिलाड़ी दिमिट्री मास्करेनहास राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले क्योंकि ईसीबी ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को लीग में खेलने से रोक दिया था.
शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाड़ी IPL में नहीं खेलते थे
साल 2009 में ईसीबी ने खिलाड़ियों को तीन हफ्ते की लिमिट के साथ खेलने की इजाजत दी. पीटरसन का कहना है कि उनकी स्टाइल आईपीएल के लिए बिल्कुल फिट थी, लेकिन उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ लीग को प्राथमिकता दी, जिससे इंग्लैंड टीम में उनकी जगह पर असर पड़ा. उन्होंने कहा, ‘मैंने बहुत बड़ी कुर्बानियां दीं. मैंने अपना करियर खो दिया. इसी वजह से उस बोर्ड के सभी लोग मेरे खिलाफ हो गए.”
पीटरसन ने बताया, “मैं 33 साल का था जब मेरा इंग्लैंड के लिए करियर खत्म हुआ. मैं सिर्फ 104 टेस्ट मैच खेल पाया. मुझे 150-160 टेस्ट खेलने चाहिए थे और 12000-13000 रन बनाने चाहिए थे. यही मेरा हक था.” उन्होंने कहा, “ईसीबी ने द टेलीग्राफ अखबार का इस्तेमाल करके मेरे पीछे पड़ गया. मैं इसमें ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहता. यह सब खूब पब्लिसाइज हुआ और अब मैं बहुत खुश और शांत जिंदगी जी रहा हूं.”
IPL टीमों के चहेते बन गए हैं अब इंग्लैंड के प्लेयर
पीटरसन ने अपने टेस्ट करियर में 8181 रन बनाए, जिसमें 23 सेंचुरी और 35 फिफ्टी शामिल हैं. निजी नुकसान के बावजूद पीटरसन मानते हैं कि उनके फैसलों की वजह से इंग्लैंड के आने वाले खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलने की ज्यादा आजादी मिली. उन्होंने कहा, “मैंने कुछ दिन पहले जोस बटलर का इंटरव्यू लिया, उन्होंने भी कहा थैंक यू. मेरी कुर्बानियों की वजह से आज ये लोग इसका फायदा उठा रहे हैं.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें