अब अयोध्या में नहीं मिलेगा जाम, सीएम योगी ने रामनगरी को दिया नया फ्लाईओवर

Share to your loved once


Last Updated:

Ayodhya New Flyover : रामनगरी अयोध्या तेजी से बदल रही है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए योगी सरकार ने एक और कदम उठाया है. 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर दो लेन रेल उपरगामी सेतु (फ्लाईओवर) का निर्माण पूरा हो गया है. जिलाधिकारी निखिल टीकाराम बताते हैं कि यह फ्लाईओवर 982 मीटर लंबा है. इसे 181.03 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के बाद 14 कोसी परिक्रमा का महत्त्व बढ़ता जा रहा है. फ्लाईओवर के निर्माण से परिक्रमा मार्ग पर आवागमन अब और अधिक सुगम हो जाएगा.

अयोध्या. रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने एक और महत्त्वपूर्ण विकास कार्य पूरा कर लिया है. उप्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड की ओर से 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर हलकारा का पुरवा रेलवे स्टेशन संख्या-108 एसी के पास दो लेन रेल उपरगामी सेतु (फ्लाईओवर) का निर्माण पूरा हो गया है. यह फ्लाईओवर 982 मीटर लंबा है. इसे 181.03 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. योगी सरकार की इस सौगात से अयोध्या के धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है. फ्लाईओवर के निर्माण से परिक्रमा मार्ग पर आवागमन अब और अधिक सुगम हो जाएगा.

लाखों श्रद्धालु हर वर्ष कार्तिक मास में 14 कोसी परिक्रमा करते हैं, उन्हें अब जाम की समस्या से राहत मिलेगी. वर्तमान में फ्लाईओवर का दो लेन बनकर तैयार है. एक हफ्ते के अंदर इन दोनों लेन को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा. शेष दो लेन (कुल फोर लेन) का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है और अगले एक महीने के अंदर यह भी पूरा कर लिया जाएगा.

अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के बाद 14 कोसी परिक्रमा का महत्त्व बढ़ता जा रहा है. लाखों श्रद्धालु नंगे पैर इस पवित्र मार्ग पर भ्रमण करते हैं. नए फ्लाईओवर से न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को भी काफी सुविधा होगी. यह परियोजना अयोध्या के समग्र विकास की दिशा में योगी सरकार का एक और ठोस कदम है. रामनगरी को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए सड़क, फ्लाईओवर, ब्रिज और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार काम चल रहा है.

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर फ्लाईओवर का दो लेन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इसे कुछ दिनों में संचालित कर दिया जाएगा. इससे आवागमन मजबूत होगा. जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा. ऐसे कई सारे फ्लाईओवर अयोध्या में बनाए जा रहे हैं ताकि आवागमन और सुगम हो और अयोध्या आने वाले श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर जाएं .

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP