Dhurandhar 2 vs Pushpa 2 Box Office: ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड को कैसे पीछे छोड़ रही है ‘धुरंधर 2’? यहां आसानी से समझें बॉक्स ऑफिस का गणित

Share to your loved once


Last Updated:

2024 में जहां अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, वहीं आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने 2026 में बॉक्स ऑफिस के सारे हिसाब-किताब पूरी तरह से बदल दिए हैं. अपनी रिलीज के सिर्फ 18 दिनों के अंदर, ‘धुरंधर 2’ ने न सिर्फ वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार किया, बल्कि 1000 करोड़ का डोमेस्टिक नेट कलेक्शन करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई. आइए, समझते हैं कि यह ‘धुरंधर 2’ अब ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड को कैसे चैलेंज कर रहा है.

ख़बरें फटाफट

'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को कैसे पीछे छोड़ रही है 'धुरंधर 2'? यहां आसानी से समझेंZoom

क्या ‘पुष्पा 2’ के सारे रिकॉर्ड को तहस-नहस करने की तैयारी में है ‘धुरंधर 2’?

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म की सफलता सिर्फ उसके टोटल कलेक्शन से ही नहीं, बल्कि उसकी रफ्तार से भी मापी जाती है. ‘धुरंधर 2’ ने सबसे तेज माइलस्टोन पूरा करके ‘पुष्पा 2’ पर अपनी बढ़त बना ली है. ‘पुष्पा 2’ को 1500 करोड़ क्लब में शामिल होने में 17 दिन लगे, जबकि ‘धुरंधर 2’ ने यह कामयाबी सिर्फ 16 दिनों में हासिल कर ली. लगभग 225 करोड़ के बजट में बनी ‘धुरंधर 2’ ने 18 दिनों में 362% का प्रॉफिट कमाया, जिससे यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. ‘पुष्पा 2’ ने हिंदी मार्केट में लाइफटाइम नेट कलेक्शन 836.09 करोड़ किया था, जिसे ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 15 दिनों में पार कर लिया.

‘धुरंधर 2’ Vs ‘पुष्पा 2’: अब तक का डोमेस्टिक और ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नीचे दिया गया डेटा साफ तौर पर दिखाता है कि दोनों फिल्में ग्लोबली 6 अप्रैल, 2026 तक कहां हैं-

श्रेणी धुरंधर 2 (18 दिन) पुष्पा 2 (लाइफटाइम)
इंडिया नेट कलेक्शन 1013.77 करोड़ 1234.10 करोड़
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1213.74 करोड़ 1485.60 करोड़
ओवरसीज ग्रॉस 392 करोड़ 300.24 करोड़
वर्ल्डवाइड कुल (Gross) 1605.74 करोड़ 1785.84 करोड़

‘धुरंधर 2’ Vs ‘पुष्पा 2’: वीकेंड ट्रेंड्स

‘धुरंधर 2’ का ट्रेंड दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अलग रहा है. ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले वीकेंड में 400 करोड़ (ग्रॉस) का आंकड़ा पार किया, जो पुष्पा 2 के ओपनिंग ट्रेंड्स जैसा ही है. जहां बड़ी फिल्में आमतौर पर अपने दूसरे हफ्ते के बाद कम होने लगती हैं, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने अपने तीसरे रविवार (दिन 18) को 28.75 करोड़ कमाए, जो पिछले दिन (शनिवार) की तुलना में 12.1% की ग्रोथ है. फिल्म की कमाई में दूसरे हफ्ते (263.65 करोड़) में पहले हफ्ते (624.47 करोड़) के मुकाबले गिरावट आई, लेकिन तीसरे हफ्ते के वर्किंग डेज में भी 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन दिखाता है कि फिल्म का वर्ड-ऑफ-माउथ कलेक्शन मजबूत बना हुआ है.

क्या ‘पुष्पा 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन पर भारी पड़ सकती है ‘धुरंधर 2’?

  1. अब ‘धुरंधर 2’ के लिए ‘पुष्पा 2’ का 1785 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल लेकिन मुमकिन लगता है. इसके पीछे 3 कारण हैं.
  2. ‘धुरंधर 2’ अब ‘बाहुबली 2’ (1030 करोड़) का घरेलू रिकॉर्ड तोड़ने के बहुत करीब है. एक बार यह टारगेट पूरा हो जाने के बाद, इसका अगला और आखिरी टारगेट ‘पुष्पा 2’ का 1234 करोड़ का घरेलू रिकॉर्ड होगा.
  3. ‘धुरंधर 2’ ने विदेशी बाजारों (खासकर नॉर्थ अमेरिका और खाड़ी देशों) में ‘पुष्पा 2’ से बेहतर परफॉर्म किया है. अगर विदेशी बाजार इसी लेवल पर योगदान देता रहा, तो यह दुनिया भर में कुल कमाई में ‘पुष्पा 2’ से आगे निकल सकता है.

अप्रैल महीने में कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं होने की वजह से ‘धुरंधर 2’ के पास कमाने के लिए काफी जगह है, हालांकि, 16 अप्रैल को रिलीज हो रही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ इस फिल्म की कमाई में कुछ रुकावटें जरूर पैदा कर सकती है, क्योंकि इस हॉरर कॉमेडी के जरिए सालों बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी पर्दे पर उतर रही है. अगर फिल्म अगले 10 दिनों तक एवरेज 10-15 करोड़ कमाती रही, तो यह ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़कर दंगल के बाद इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन सकती है.

About the Author

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP