Weekly horoscope 6 to 12 April 2026 Cancer Leo Virgo | saptahik rashifal 6 to 12 April 2026 kark singh kanya | साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026 कर
Last Updated:
Weekly Horoscope 6 to 12 April 2026: अप्रैल के इस सप्ताह कर्क और कन्या राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी तो सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय स्वयं की ताकत पर भरोसा करना उचित रहेगा. सिंह राशि वालों की इस सप्ताह संतान पक्ष की विशेष उपलब्धि से मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लव लाइफ में मजबूती आएगी. कन्या राशि वाले लव लाइफ में लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें और किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 6 से 12 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 6 to 12 April 2026
कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह मिश्रित फलदायक है. ऐसे में इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी. अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए. अगर आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले आपको खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए और किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए. पारिवारिक मामलों से जुड़ी जो परेशानी बीते सप्ताह से बनी हुईं थीं इस सप्ताह उसमें कुछ कमी आ सकती है. इस संबंध में कोई भी फैसला लेते समय आपको स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय स्वयं की ताकत पर भरोसा करना उचित रहेगा अन्यथा समय पर मनचाही मदद ना मिलने पर आपके मन में निराशा का भाव जाग सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछेक बदलाव हो सकते हैं जो आपके लिए थोड़े प्रतिकूल साबित हो सकते हैं. इस दौरान बिजनेस से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. कारोबार में होने वाले लाभ प्राप्ति में कुछ कमी आ सकती है. रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार को नम्र बनाए रखें और स्वयं बोलने की बजाय लोगों को ज्यादा सुनने एवं समझने का प्रयास करें. लव लाइफ में उतावलेपन से बचें अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. जीवनसाथी की सेहत को लेकन मन चिंतित रहेगा.
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 3
सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 6 to 12 April 2026
सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा. इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. जीवन में आ रही अड़चनें स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी. प्रोफेशन और करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगा. बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी तो वहीं नौकरीपेशा लोगों के मनचाहे स्थान पर तबादले और प्रोन्नति की मनोकामना पूरी होगी. राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति के योग बनेंगे. इस सप्ताह आप पाएंगे कि वित्तीय दृष्टि से समय आपके लिए अनुकूल बनने लगा है. बिजनेस के विस्तार की योजनाएं साकार होती हुई नजर आएंगी. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनोकूल परिणाम प्राप्त होंगे. विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को सप्ताह के उत्तरार्ध में विशेष सफलता की प्राप्ति संभव है. यह सप्ताह ना सिर्फ कामकाज की दृष्टि से बल्कि पारिवारिक दृष्टि से भी आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा. परिवार के सदस्यों में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी. सप्ताह की शुरुआत में ही आपको घर-परिवार से जुड़े किसी सदस्य की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. संतान पक्ष की विशेष उपलब्धि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. लव लाइफ में मजबूती आएगी. पारस्परिक मधुरता में वृद्धि होगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. आप अपने घर-परिवार को अधिक समय देने में सफल होंगे.
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 1
कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 6 to 12 April 2026
कन्या राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए. इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर कोई भी कदम उठाने से बचें अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. साथ ही साथ आपको नियम-कानून को तोड़ने से भी बचना होगा अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां का सामना करना पड़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में किसी तरह की लापरवाही करने से बचते हुए उन विरोधियों से सावधान रहना होगा जो अक्सर आपका बना बनाया काम बिगाड़ने की जुगत लगाते रहते हैं. किसी भी कार्य में मनचाहे परिणाम को पाने के लिए आपको धैर्य के साथ निरंतर प्रयासरत रहना होगा. कार्यों को कल पर टालने की प्रवृत्ति से बचें तथा जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें. इस सप्ताह आपको अपने क्रोध एवं आवेश पर नियंत्रण रखना श्रेयस्कर रहेगा. वित्तीय दृष्टि से देखें तो यह समय आपके लिए मध्यम रहने वाला है. इस दौरान बिजनेस से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे. यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें. इस दौरान चोरी और आर्थिक हानि की आंशका है, ऐसे में विशेष रूप से सतर्क रहें. अचानक से कुछेक बड़े खर्च से आपका बना-बनाया बजट बिगड़ सकता है. लव लाइफ में अपने लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें और किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें. परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है.
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 4
About the Author
चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें