गर्मियों का सेवियर है झारखंडी स्टाइल सत्तू शेक, रखता कूल, देता इंस्टेंट एनर्जी, तपिश नहीं बिगाड़ पाएगी कुछ
सत्तू का शरबत या नमकीन सत्तू ड्रिंक के रूप में आपने कई बार पिया होगा पर एक बार झारखंडी स्टाइल में सत्तू का शेक बनाकर पिएं. जमशेदपुर में पुरानी कोर्ट के पास विपिन जी सत्तू का ठेला लगाते हैं. इस ठेले पर सत्तू का जो ग्लास मिलता है, वह आपका पूरा लंच हो सकता है. वे घर के पिसे सत्तू से गाढ़ा ड्रिंक बनाते हैं जिसमें रोस्टेड काजू, किशमिश और बादाम भी डालते हैं. आप घर पर भी सेम रेसिपी बना सकते हैं. ये इतना रिफ्रेशिंग और टेस्टी होता है कि पेट और मन दोनों भर जाएगा.
