Weekly horoscope 6 to 12 April 2026 Capricorn Aquarius Pisces | saptahik rashifal 6 to 12 April 2026 makar kumbh meen | साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रै

Share to your loved once


Last Updated:

Weekly Horoscope 6 to 12 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह मकर और मीन राशि वालों के लिए फायदेमंद तो कुंभ राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला रहेगा. मकर राशि वालों के इस सप्ताह भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति की प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और संचित धन में वृद्धि होगी. कुंभ राशि वालों धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. मीन राशि वालों का रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा और लव रिलेशन में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 6 से 12 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफलZoom

मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 6 to 12 April 2026

मकर राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह शुभता और लाभ लिए है. इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल होगा. सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा और उनकी मदद से लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी. कामकाजी महिलाओं के कद और पद में वृद्धि से उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. संचित धन में वृद्धि होगी. इस सप्ताह आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा. सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति की प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे. जमीन-जायदाद, वाहन आदि की प्राप्ति संभव है. संतान पक्ष की सफलता से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी सुख-सुविधाओं पर जेब से ज्यादा खर्च कर सकते हैं. इस दौरान घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. उत्सव, पार्टी आदि का आयोजन संभव है. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है. घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. लव लाइफ शानदार बनी रहेगी. लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 4

कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 6 to 12 April 2026

कुंभ राशि वालों के करियर और कारोबार में अप्रैल के इस सप्ताह कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अप्रत्याशित रूप से किसी दूसरे विभाग में तबादले या फिर अनचाही जिम्मेदारी उठाने के लिए कहा जा सकता है. इस पूरे सप्ताह कार्यों को समय से पूरा करने के लिए अधिक मेहनत और दौड़भाग करनी पड़ सकती है. हालांकि बावजूद इसके आप निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति करने में सफल हो जाएंगे. सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार के किसी सदस्य की सेहत के लिए आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. इस दौरान आपको जहां अपने भाई-बहनों का कम सहयोग मिलेगा तो वहीं धन संबंधी दिक्कत भी झेलनी पड़ सकती है. सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को लेकर मानसिक तनाव बना रह सकता है. इस दौरान आपको वाहनादि से चोट लगने की आशंका रहेगी. ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं. कुंभ राशि के जातकों के भीतर इस सप्ताह कई बार पलायन की प्रवृत्ति पनप सकती है. ऐसे समय में आपको हारिए ना हिम्मत, बिसारिए न राम की कहावत को याद रखना होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धर्म-अध्यात्म से जुड़े कार्यों में ज्यादा रमेगा. इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ स्थान के दर्शन एवं पूजन का प्रोग्राम बन सकता है. रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा. लव लाइफ में किसी भी प्रकार के तनाव से बचने के लिए संवाद एवं सामंजस्य बनाए रखें.

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9

मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 6 to 12 April 2026

मीन राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह गुडलक लिए हुए है. इस सप्ताह आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर बेहतर तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे. आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. सप्ताह की शुरुआत किसी गुड न्यूज से होगी. जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा. इस दौरान घर में धार्मिक-आध्यात्मिक कार्य संपन्न होंगे. स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का ही सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा. कारोबारी मामले में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. इस सप्ताह आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं. विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ साबित होने जा रहा है. विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापार से जुड़े लोगों को कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है. यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी. इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा. इस दौरान आपको पूर्व में की गई मेहनत का विशेष फल प्राप्त हो सकता है. पदोन्नति, प्रशंसा अथवा पुरस्कार प्राप्ति के योग बनेंगे. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा. इस सप्ताह इष्टमित्रों अथवा परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा. लव रिलेशन में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी.

भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 2

About the Author

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP