गर्मी में भरतपुर की खास मिठाई गुड़ धानी की बढ़ी मांग, देसी स्वाद जीत रहा दिल, आप भी नोट कर लें रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Gud Dhani Sweet Recipe: गुड़ धानी भरतपुर की एक पारंपरिक मिठाई है जो गर्मियों में लोगों द्वारा बड़े चाव से खाई जाती है. इसे बेसन, घी और गुड़ की चाशनी से तैयार किया जाता है. इसकी खासियत इसकी हल्की मिठास और कुरकुरी बनावट है जो अन्य मिठाइयों से अलग पहचान देती है. इसमें कई लोग मेवे भी मिलाते हैं जिससे इसका स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है. यह मिठाई पाचन में सहायक और ऊर्जा देने वाली मानी जाती है और बाजारों में इसकी बिक्री तेजी से हो रही है है स्थानीय बाजारों में भी डिमांड बढ़ गई है.

गर्मियों के मौसम में लोग जहां ठंडे और हल्के खाद्य पदार्थों की तलाश करते हैं, वहीं भरतपुर में पारंपरिक मिठाई गुड़ धानी लोगों की खास पसंद बनी हुई है. गुड़ और बेसन से तैयार यह मिठाई स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है. इसकी सादगी और देसी फ्लेवर इसे खास बनाते हैं. स्थानीय भाषा में गुड़ धानी के नाम से प्रसिद्ध यह मिठाई लंबे समय से घरों और बाजारों में बनाई जाती रही है. खास बात यह है कि यह ज्यादा मीठी नहीं होती, जिससे गर्मी में भी इसे आसानी से खाया जा सकता है.

गुड़ धानी की सबसे खास बात इसकी हल्की मिठास और कुरकुरी बनावट है, जो इसे अन्य मिठाइयों से अलग पहचान देती है. खासकर गर्मियों में जब ज्यादा मीठा या भारी खाना पसंद नहीं किया जाता, तब यह मिठाई लोगों को खूब भाती है. यही कारण है कि इन दिनों इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है. स्थानीय कारीगरों और गृहिणियों का मानना है कि गुड़ धानी बनाने की पारंपरिक विधि ही इसके असली स्वाद का राज है, जो इसे हर उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती है.

गुड़ धानी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में बेसन को धीमी आंच पर घी के साथ अच्छी तरह भुना जाता है, जब तक उसकी खुशबू आने लगे. इसके बाद अलग से गुड़ को पिघलाकर चाशनी तैयार की जाती है. फिर इस चाशनी को भुने हुए बेसन में डालकर अच्छे से मिलाया जाता है. तैयार मिश्रण को तुरंत थाली या ट्रे में फैलाकर सेट होने के लिए रखा जाता है. ठंडा होने पर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है. इस तरह स्वादिष्ट और कुरकुरी गुड़ धानी तैयार हो जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कुछ लोग इसमें मेवे भी मिलाते हैं, जिससे इसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाती हैं. गुड़ धानी न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. गुड़ शरीर को ठंडक देने और पाचन में मदद करता है, वहीं बेसन ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है. यही वजह है कि यह मिठाई गर्मियों में भी आसानी से खाई जा सकती है. बाजारों में भी इन दिनों गुड़ धानी की खूब बिक्री हो रही है. लोग इसे शुद्ध देसी मिठाई के रूप में पसंद कर रहे हैं.

लोग इसे बड़े चाव से खरीद रहे हैं. परंपरा और स्वाद का यह अनोखा मेल आने वाली पीढ़ियों तक बना रहे, इसके लिए लोग इसे अपने खानपान में शामिल कर रहे हैं. यह गुड़ धानी गर्मियों के दिनों में काफी अधिक देखने को मिलती है और लोग इसे खूब पसंद करते हैं. भरतपुर के गली-चौराहों पर इसके ठेले देखने को मिल जाते हैं, जहां ताजा गुड़ धानी की बिक्री लगातार जारी रहती है. यह मिठाई स्थानीय स्वाद और संस्कृति की पहचान भी बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP