सालार मसूद गाजी को माफिया बताने पर AIMIM को लगी मिर्ची, शौकत अली ने कहा- गलत इतिहास बता रहे CM योगी आदित्यनाथ
Last Updated:
UP Politics: एक बार फिर यूपी में सालार मसूद गाजी को लेकर सियासत शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सालार मसूद गाजी को माफिया और खलनायक बताया तो AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गलत ऐतिहासिक तथ्य पेश किया जा रहा है. शौकत अली ने कहा कि महाराजा सुहैलदेव का भारत की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा है और यही सच्चाई है.

सालार मसूद गाजी के समर्थन में उतरे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सालार मसूद गाजी को माफिया और खलनायक बताए जाने पर AIMIM ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने सीएम के बयान पर ऐतिहासिक तथ्यों को गलत बताते हुए विरोध जताया. शौकत अली ने कहा कि सालार मसूद गाजी माफिया या आक्रांता नहीं थे. उन्होंने दावा किया कि इतिहास में गाजी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने महाराजा सुहैलदेव के बारे में भी विवादित टिप्पणी की और कहा कि राजा सुहैलदेव का भारत की आजादी या राष्ट्र निर्माण में कोई योगदान नहीं था.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक कार्यक्रम में सालार मसूद गाजी को माफिया और खलनायक करार दिया था, जबकि महाराजा सुहैलदेव को नायक बताया था. सीएम ने गाजी को विदेशी आक्रांता बताया था, जो भारत लूटने आया था और महाराजा सुहेलदेव ने उसे बहराइच में मार गिराया था. इस बयान पर पर AIMIM ने तुरंत पलटवार किया. सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट साझा करते हुए शौकत अली ने लिखा, “सालार गाजी आक्रांता नहीं थे. सीएम योगी उन्हें गलत बता रहे हैं. अगर सालार मसूद ग़ाज़ी,लुटेरे होते अक्रान्ता होते, तो भारत के मुसलमानों के साथ साथ बड़ी तादाद में हमारे हिन्दू भाईयों की उनके प्रति आस्था ना होती. राजा सुहैलदेव का भारत की आज़ादी, या भारत के निर्माण में कोई योगदान नहीं था, यही सच्चाई है.”
यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक व्यक्तियों को लेकर राजनीतिक बहस तेज है. महाराजा सुहैलदेव को पृथ्वीराज चौहान के समकालीन के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर विदेशी आक्रमणकारियों का मुकाबला किया था. वहीं सालार मसूद गाजी को बहराइच क्षेत्र में एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व माना जाता है, जिनके बारे में अलग-अलग इतिहासकारों की अलग-अलग राय हैं.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें