‘मेरा छक्का तो पाकिस्तान में गिरा है’, सचिन तेंदुलकर ने की राकेश बेदी की तारीफ, एक्टर ने दिया था मजेदार जवाब
Last Updated:
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में राकेश बेदी ने अपनी दमदार एक्टिंग से पूरी लाइमलाइट लूट ली है. फिल्म में जमील जमाली के किरदार में उनकी परफॉर्मेंस की हर तरफ तारीफ हो रही है. इसी कामयाबी के बीच राकेश ने एक मजेदार किस्सा साझा किया कि कैसे खुद सचिन तेंदुलकर ने उन्हें फोन कर बधाई दी. धुरंधर फ्रेंचाइजी में राकेश बेदी की शानदार परफॉर्मेंस की हर कोई तारीफ कर रहा है.

‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी ने अपनी एक्टिंग से महफिल लूट ली है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. राकेश बेदी भी फिल्म का हिस्सा हैं और उनके शानदार एक्टिंग की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म में उन्होंने जमील जमाली नाम के एक शातिर और चालबाज नेता का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. खासकर उनकी कॉमिक टाइमिंग और ‘बच्चा है तू मेरा’ वाला डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
हाल ही में द लल्लनटॉप के साथ इंटरव्यू के दौरान ‘धुरंधर 2’ के एक्टर राकेश बेदी ने बताया कि फिल्म की कामयाबी के बाद उन्हें ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं. लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि उनके लिए सबसे खास पल तब था, जब खुद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने उन्हें फोन करके उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की.
सचिन तेंदुलकर ने की राकेश बेदी की तारीफ
राकेश बेदी ने सचिन तेंदुलकर के साथ हुई मजेदार बातचीत का जिक्र करते हुए बताया, ‘सचिन बोले- ‘राकेश जी, मजा आ गया. क्या छक्का मारा है आपने. इस पर मैंने जवाब दिया, हां सचिन, तुमने तो बहुत छक्के मारे हैं, लेकिन तुम्हारे छक्के इंडिया के मैदानों में गिरे हैं, मेरा ये छक्का सीधा पाकिस्तान में जाकर गिरा है.’
राकेश बेदी ने पाकिस्तानी नेता का निभाया रोल
राकेश बेदी ने फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में एक ऐसे नेता का रोल निभाया है, जो पिछले तीन दशकों से पाकिस्तान के लयारी इलाके में जमा हुआ है और वहां का एक बड़ा चेहरा बन चुका है. पूरी फिल्म में वो एक गहरा राज छुपाए रखता है, जो क्लाइमैक्स में जाकर खुलता है. राकेश बेदी ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है.
1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें