Dhurandhar 2 Box Office Day 18: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, भारत में 1000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली बॉलीवुड फिल्म, ‘बाहुबली 2’ पर मंडराया खतरा

Share to your loved once


Last Updated:

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर वो करिश्मा कर दिखाया है, जिसका सपना हर फिल्ममेकर देखता है. रणबीर सिंह स्पाई थ्रिलर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. रिलीज के 18वें दिन भी सिनेमाघरों में दर्शकों का जोश कम नहीं हो रहा है. पहले हफ्ते में 674 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. अब यह ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त करने की ओर बढ़ रही है.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास, भारत में 1000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली बॉलीवुड मूवीZoom

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ अब बाहुबली 2 फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेगी.

नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रणबीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर मूवी ने 18वें दिन 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कारनामा करने वाली यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है. 19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ हर दिन डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. इस एक्शन थ्रिलर ने उम्मीदों से कहीं बढ़कर प्रदर्शन किया है और तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 18वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने 28.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में भी ऐसी कमाई यह साफ करती है कि दर्शकों की पहली पसंद अभी भी ‘धुरंधर 2’ ही बनी हुई है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 674 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ बटोरे थे. इस तरह धुरंधर 2 का कुल कलेक्शन 1013.77 करोड़ तक पहुंच गया है और ग्रॉस कलेक्शन अब 1213.74 करोड़ हो चुका है.

‘बाहुबली 2’ है ‘धुरंधर 2’ का अगला निशाना

अब धुरंधर 2 का अगला निशाना बाहुबली 2 फिल्म है, जिसने 1030.42 करोड़ का बिजनेस किया था. इतना ही नहीं, ‘पुष्पा 2’ (1234.10 करोड़) का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड भी अब खतरे में है. रणबीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले ही ‘आरआरआर’ (782.20 करोड़), ‘कल्कि 2898 एडी’ (646 करोड़) और ‘केजीएफ 2’ (859.70 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. यहां तक कि ‘जवान’, ‘पठान’, ‘स्त्री 2’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी धुरंधर 2 आगे फीकी पड़ गई हैं. ताज्जुब की बात तो ये है कि फिल्म ने पहले हफ्ते ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

धुरंधर 2 फिल्म की स्टारकास्ट

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ-साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारों ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. पहली फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे रणवीर सिंह एक इंडियन स्पाई बनकर पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के गैंग्स में घुस जाते हैं. उनका मकसद भारत के खिलाफ रची जा रही आतंकी साजिशों को खत्म करना था, जिसके लिए वो वहां के अंडरवर्ल्ड में अपनी पैठ बनाते हैं.

क्या है दूसरे पार्ट की कहानी?

फिल्म का दूसरा पार्ट असल में एक ओरिजिन स्टोरी है. इसमें दिखाया गया है कि आखिर जसकीरत सिंह रंगी नाम का एक साधारण लड़का हमजा अली मजारी जैसा खतरनाक जासूस कैसे बन जाता है. यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि हमजा कैसे ल्यारी के अंडरवर्ल्ड और वहां के सियासी गलियारों में अपनी जगह बनाता है और एक बड़ा किंगपिन बनकर उभरता है, ताकि वह पाकिस्तान में पल रहे आतंकी नेटवर्क की जड़ें काट सके. इस मूवी को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP