म्यूजिक का सबसे बड़ा कोलैब, दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान की फिर बनेगी जोड़ी, होने वाला है धमाल
Last Updated:
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और म्यूजिक के जादूगर ए. आर. रहमान एक बार फिर साथ आकर फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं. दोनों मैं वापस आऊंगा के एक खास गाने के लिए हाथ मिला चुके हैं, जिसे लेकर काफी बज़ बना हुआ है.

फैंस को मिलेगा तोहफा
नई दिल्ली. पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और म्यूजिक के उस्ताद ए. आर. रहमान एक बार फिर साथ आकर बड़ा धमाका करने वाले हैं. दोनों अपने फैंस के लिए कुछ खास लेकर आ रहे हैं.
दिलजीत दोसांझ और ए. आर. रहमान का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. दोनों की अपनी-अपनी फैन फॉलोइंग है और अब जब ये दो बड़े नाम साथ आ रहे हैं, तो फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
दिलजीत दोसांझ और ए. आर. रहमान आएंगे साथ
दरअसल, इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के लिए दिलजीत और रहमान ने हाथ मिलाया है. दोनों फिल्म के गाने ‘क्या कमाल है’ में साथ काम कर रहे हैं. हाल ही में दोनों को मुंबई के एक म्यूजिक स्टूडियो में साथ देखा गया, लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया.
रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जो अपने रोमांटिक और हिट गानों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ‘आज दिन चढ़ेया’, “कुन फाया कुन”, “तू जाने ना” जैसे कई यादगार गाने दिए हैं.
बंटवारे पर आधारित है फिल्म
ये फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के बैकड्रॉप पर बनी एक लव स्टोरी है. इसमें दिलजीत दोसांझ के साथ शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना भी नजर आएंगे.वैसे ये पहली बार नहीं है जब दिलजीत और रहमान साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले अमर सिंह चमकीला में भी दोनों की जोड़ी देखने को मिली थी, जिसके गाने काफी पसंद किए गए थे. लेकिन इस बार का प्रोजेक्ट और भी खास माना जा रहा है, क्योंकि एक ही गाने में दोनों म्यूजिक दिग्गजों का जादू देखने को मिलेगा.
बता दें कि खास बात ये है कि फिल्म को इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अपने अलग अंदाज की लव स्टोरीज के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में इस प्रोजेक्ट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें