18 गेंदों पर नहीं बनने दिया एक भी रन… पंत को नहीं, इस 35 साल के खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

ऋषभ पंत नहीं, इस 35 साल के खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

Last Updated:

mohammed shami wins player of the match award: मोहम्मद शमी ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में मात्र 9 रन देकर 2 बड़े विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 24 में से 18 डॉट गेंदें डाली. शमी ने मैच की शुरुआत में ही खतरनाक ओपनर्स अभिषेक शर्मा (0) और ट्रेविस हेड (7) को पवेलियन भेजकर हैदराबाद की कमर तोड़ दी. शमी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.

ऋषभ पंत नहीं, इस 35 साल के खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड Zoom

मोहम्मद शमी को जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड.

नई दिल्ली. मोहम्मद शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे 35 वर्षीय शमी की धारदार गेंदबाजी के दम पर एलएसजी ने हैदराबाद को 160 के भीतर रोक दिया. शमी की घातक लाइन-लेंथ और सटीकता ने न केवल विपक्षी बल्लेबाजों को घुटनों पर ला दिया, बल्कि घरेलू क्रिकेट और फिटनेस के दम पर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को भी अपने हुनर और अनुभव का कड़ा संदेश दिया. दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज शमी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.

गेंदबाजों द्वारा तैयार की गई जीत की नींव पर कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपनी जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी से जीत की इमारत खड़ी की. बाहर हो रही आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए पंत ने 50 गेंदों में नाबाद 68 रनों की संयमित पारी खेली, जिसमें 9 शानदार चौके शामिल थे. जब एलएसजी टीम दबाव में थी, तब पंत ने एक छोर थामे रखा और आखिरी ओवर के रोमांच में एक गेंद शेष रहते लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से जीत दिला दी. मैच के बाद उन्होंने साफ किया कि उनके लिए बाहरी शोर से ज्यादा टीम का भरोसा और अपनी तैयारी मायने रखती है, जिसका जवाब उन्होंने मैदान पर अपने बल्ले से दिया.

मोहम्मद शमी को जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड.

तेज गेंदबाजी के अगुआ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर मिली अहम जीत के बाद कहा कि घरेलू क्रिकेट के जरिए मैच के लिए तैयार रहना और अपने कौशल को निखारते हुए बेहतरीन फिटनेस बनाए रखना, उनके शानदार प्रदर्शन में अहम रहा. शमी ने कहा, ‘अगर आप खेलना चाहते हैं तो खेल के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है.अगर आप फिट हैं, तभी आप अपने कौशल पर काम कर सकते हैं. इसलिए मैं खेल के संपर्क में रहा और सभी घरेलू मैच खेले.’

‘मैच को जीतना बहुत जरूरी था’
उन्होंने मैच के नतीजे पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि हार के बाद लय बनाना बहुत जरूरी होता है. शमी ने कहा, ‘मैं खुश हूं. हम अपना पिछला मैच हार गए थे इसलिए इस मैच को जीतना लय बनाने के लिए बहुत जरूरी था.’ उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से फिट होने से खिलाड़ी अपनी कला पर काम कर पाता है इसलिए उन्होंने लय में बने रहने के लिए घरेलू मैच में खेलना जरूरी समझा. अनुभवी तेज गेंदबाज ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऊंचे स्तर पर कौशल और अनुभव दोनों जरूरी हैं. उन्होंने कहा, ‘कौशल या अनुभव के बिना कुछ नहीं होता.’

पंत ने लगातार दो चौके जड़कर मैच को खत्म किया
लक्ष्य का पीछा अंतिम ओवर में थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो गया, जब जीत के लिए नौ रन की जरूरत थी.लेकिन कप्तान ऋषभ पंत ने जयदेव उनादकट पर दो लगातार चौके जड़कर मैच को शानदार अंदाज में खत्म किया. पंत ने दूसरी गेंद पर टेनिस की तरह फोरहैंड स्टाइल में शॉट मारा, जबकि मिड-ऑफ के ऊपर से चौके के साथ उन्होंने मैच को खत्म किया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP