egg curry recipe | healthy egg recipes | अंडा करी रेसिपी | घर पर अंडा करी कैसे बनाएं |

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर बनाएं होटल जैसी टेस्टी अंडा करी, बच्चों से बड़ों तक हर कोई बन जाएगा फैन

Last Updated:

Easy Egg Curry Recipe: रेस्टोरेंट जैसी गाढ़ी ग्रेवी और उबले हुए अंडों का चटपटा मेल भला किसे पसंद नहीं आता. जब घर में कुछ खास बनाने का मन हो और बजट भी कम रखना हो, तो अंडा करी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है. भारत के हर घर में मशहूर इस खास रेसिपी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले आपकी रसोई में ही मौजूद होते हैं. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसन तरीके से घर पर ही एकदम होटल जैसी खुशबूदार और जायकेदार अंडा करी बना सकते हैं.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ती महंगाई में हर रोज बाहर रेस्टोरेंट में खाना जेब पर काफी भारी पड़ता है. खासकर फरीदाबाद जैसे शहरों में परिवार के साथ बाहर डिनर करने का खर्च बजट बिगाड़ देता है. ऐसे में अगर आप वही रेस्टोरेंट वाला स्वाद घर पर लाना चाहते हैं, तो अंडा करी सबसे बेस्ट डिश है. इसे बनाना न केवल सस्ता पड़ता है, बल्कि यह स्वाद और पोषण से भी भरपूर होती है. इसे आप बहुत ही कम समय में पूरे परिवार के लिए बड़े चाव से तैयार कर सकते हैं.

लोकल 18 से बातचीत में फरीदाबाद की रहने वाली वीणा ने बताया कि एक लाजवाब अंडा करी बनाने के लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं है. अगर आप 30 अंडों की एक पूरी ट्रे लाते हैं, तो वह करीब 150 रुपये में मिल जाती है, जिससे कई बार का खाना तैयार हो सकता है. इसके लिए बस आपको प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और घर के बेसिक मसाले जैसे हल्दी, धनिया पाउडर और देगी मिर्च चाहिए होते हैं. ये सभी चीजें हमारे किचन में हमेशा रहती हैं, इसलिए अलग से कुछ खरीदने का झंझट नहीं होता.

रेसिपी की शुरुआत अंडों को सही तरीके से उबालने से होती है. पहले एक बर्तन में पानी लें और उसमें थोड़ा सा सिरका या नमक डाल दें. ऐसा करने से अंडों का छिलका बहुत आसानी से उतर जाता है और अंडे फटते नहीं हैं. अंडों को 10 से 12 मिनट तक उबालने के बाद उन्हें ठंडे पानी में डालें और छिलका हटा दें. अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उबले हुए अंडों को हल्का फ्राई करें. फ्राई करते समय ऊपर से थोड़ा नमक और लाल मिर्च छिड़क दें ताकि अंडों की ऊपरी परत मसालेदार और कुरकुरी हो जाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब ग्रेवी तैयार करने के लिए एक बड़ी कढ़ाई में तेल गरम करें. इसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक और प्याज डालकर अच्छी तरह सुनहरा होने तक भूनें. जब प्याज भुन जाए, तो इसमें कटे हुए टमाटर, नमक और मिर्च डाल दें. टमाटरों को तब तक पकाएं जब तक वे पूरी तरह नरम न हो जाएं. इसके बाद थोड़ा पानी और धनिया पाउडर डालें. जब यह मसाला तेल छोड़ने लगे, तो इसे ठंडा करके मिक्सी में पीस लें. इस तरह मसाला पीसने से ग्रेवी एकदम स्मूद बनती है.

इसके बाद तैयार किए गए इस मसालेदार पेस्ट को वापस उसी कढ़ाई में डालें और अपनी पसंद के हिसाब से पानी मिलाकर ग्रेवी को पतला या गाढ़ा कर लें. जब ग्रेवी में एक उबाल आ जाए, तब इसमें पहले से फ्राई किए हुए अंडे डाल दें. अंडों को डालने के बाद कढ़ाई को ढक दें और करीब 4 से 5 मिनट तक इसे बिल्कुल धीमी आंच पर पकने दें. इससे ग्रेवी का सारा स्वाद अंडों के अंदर तक अच्छे से चला जाएगा.

ग्रेवी वाली अंडा करी को हमेशा हल्की आंच पर ही पकाना चाहिए. जब अंडे ग्रेवी के साथ धीरे-धीरे पकते हैं, तो मसालों का रंग और भी निखर कर आता है. धीमी आंच पर पकाने से मसालों का कच्चापन खत्म हो जाता है और करी में एक सोंधी सी खुशबू आने लगती है. अगर आपको गाढ़ी ग्रेवी पसंद है, तो इसे थोड़ा ज्यादा देर तक पकाएं ताकि मसाला अंडों पर अच्छी तरह लिपट जाए.

जब करी पूरी तरह तैयार हो जाए, तो ऊपर से ताजी कटी हुई हरी धनिया की पत्तियां डालें. धनिया डालने से डिश में एक बेहतरीन ताजगी और खुशबू आ जाती है. इसे आप अपनी पसंद के अनुसार रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP