न चाशनी का झंझट, न घंटों का इंतजार! घोल में मिलाएं ये 3 खास चीजें, आधे घंटे में घर पर शाही मालपुआ तैयार – News18 हिंदी

Share to your loved once


X

title=

घोल में मिलाएं ये 3 खास चीजें, आधे घंटे में घर पर शाही मालपुआ तैयार

 

arw img

Rabdi Malpua Recipe: घर पर शाही डेजर्ट खाने का मन हो और आइडिया न सूझे, तो आधे घंटे में मालपुआ स्टाइल पुआ और रबड़ी तैयार की जा सकती है. कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी के मुताबिक, पुआ के लिए 50% आटा, 25% मैदा और 25% सूजी को करीब 1 किलो गाढ़े दूध में मिलाएं. इसमें कुल मिश्रण की मात्रा के हिसाब से 35% चीनी डालकर एक ही दिशा में 15-20 मिनट तक फेंटें और फिर इसे 30 मिनट के लिए रेस्ट पर रख दें. उधर गैस पर तेल गरम कर पुआ तलें और साथ ही दूसरी कढ़ाई में 1 से 1.5 लीटर दूध में इलायची पाउडर, केसर और स्वादानुसार चीनी डालकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं, यही रबड़ी बन जाएगी. फूले हुए पुआ पर काजू, बादाम, पिस्ता और चाहें तो सिल्वर फॉयल लगाकर सर्व करें. रबड़ी को अलग से या पुआ के ऊपर डालकर परोसा जा सकता है. यह कॉम्बिनेशन घर की रसोई में ही शाही दावत जैसा स्वाद दे देता है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP