CSK vs RCB IPL 2026 Live: साल्ट और पडिक्कल की जोड़ी ने क्रीज पर जमाए पैर
CSK vs RCB IPL 2026 Live Score Updates: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है. दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले की मेजबानी बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम कर रहा है. टॉस चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता और गेंदबाजी का फैसला किया. दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है. आरसीबी ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है. वहीं, सीएसके अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हारी है. आरसीबी ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था. दूसरी ओर, चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2026 में लगातार दो मैच हार चुकी है. टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में सीएसके को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराया था. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का खाता खोलने पर होंगी. वहीं, डिफेंडिंग चैंपियंस लगातार दूसरी जीत दर्ज करने उतरेंगे.
CSK vs RCB IPL 2026 Live Score: 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर
विराट कोहली के आउट होने के बाद फिल साल्ट और देवदत्त पडिक्कल ने आरसीबी की पारी को संभाला है. 10 ओवर के बाद आरसीबी ने एक विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं. पडिक्कल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि साल्ट 45 रन पर नाबाद हैं. सीएसके के गेंदबाज इस साझेदारी को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं.
CSK vs RCB IPL 2026 Live Score: कोहली आउट, आरसीबी का पहला विकेट गिरा
विराट कोहली 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं, जिससे आरसीबी ने अपना पहला विकेट खो दिया है. कोहली को 8 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला था, जब शिवम दुबे ने उनका कैच छोड़ा, लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके. पांचवां ओवर लेकर आए अंशुल कंबोज की तीसरी गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन कैच आउट हो गए. कोहली का कैच शिवम दुबे ने ही लपका. 18 गेंदों की अपनी पारी में विराट ने दो चौके और एक छक्का लगाया. आरसीबी ने बोर्ड पर 37 रन लगाए हैं.
CSK vs RCB Live Score: सीएसके ने गंवाया विकेट का मौका, कोहली का कैच छूटा
पारी के तीसरे ओवर में सीएसके को विकेट का मौका मिला, लेकिन शिवम दुबे ने विराट कोहली का कैच छोड़कर इसे गंवा दिया. खलील अहमद के ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद और बल्ले का सही संपर्क नहीं हुआ, जिससे गेंद हवा में चली गई. गेंद के नीचे पहुंचे शिवम दुबे ने एक आसान सा कैच टपकाकर कोहली को जीवनदान दे दिया. दुबे का यह कैच ड्रॉप करना चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़ सकता है.
CSK vs RCB Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू, एक ओवर के बाद स्कोर 5/0
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट ओपनिंग करने उतरे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला ओवर खलील अहमद ने फेंका. एक ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान पर 5 रन है.
CSK vs RCB Live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.
CSK vs RCB Live: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.
CSK vs RCB Live: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है. इसका मतलब ये कि डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी पहले बैटिंग करेगी. दोनों ही टीमें अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी बदलाव के साथ यह मुकाबला खेल रही हैं.
CSK vs RCB Live: कुछ देर में टॉस
अब से कुछ देर में टॉस होने वाला है. 7 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर आएंगे. देखना यह होगा टॉस जीतने वाला कप्तान क्या फैसला लेता है. नजरें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी होंगी.
CSK vs RCB Live: आरसीबी की संभावित 12
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा.
CSK vs RCB Live: चेन्नई सुपर किंग्स संभावित 12
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, प्रशांत वीर/अकील होसेन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी/जेमी ओवरटन.
CSK vs RCB Live: आरसीबी की गेंदबाजी में हो सकते हैं बदलाव
रजत पाटीदार टीम की कप्तानी करने और आरसीबी के मध्य क्रम को मजबूती देने की दोहरी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं. आरसीबी में अपनी गेंदबाजी में बहुत ज्यादा सुधार किया है. कभी उसकी गेंदबाजी को कमजोर माना जाता था, लेकिन उसने कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल करके इसे पूरी तरह से बदल दिया है. आरसीबी को जोश हेज़लवुड की अनुपस्थिति से काफी नुकसान होने की उम्मीद थी, लेकिन जैकब डफी ने सहजता से उनकी जगह ली और तीन विकेट लेकर सनराइजर्स के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया. टीम इस मैच के लिए अभिनंदन सिंह की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव को टीम में शामिल करने पर भी विचार कर सकती है.
CSK vs RCB Live: फिर तहलका मचाने उतरेंगे कोहली
मानसिक और शारीरिक ताजगी के अलावा आरसीबी अब अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में कहीं बेहतर टीम नजर आ रही है. आरसीबी के पास विराट कोहली की अगुवाई में शीर्ष क्रम में दमदार बल्लेबाज हैं. कोहली ने अपने बेजोड़ कौशल के दम पर पावर हिटिंग के इस जमाने में खुद को प्रासंगिक बनाए रखा है. देवदत्त पडिक्कल ने अपने भीतर के असली बल्लेबाज को जगा दिया है जो सनराइजर्स के खिलाफ उनकी 26 गेंद पर खेली गई 61 रन की तूफानी पारी में स्पष्ट नजर आया.
CSK vs RCB Live: सैमसन का बल्ला चलने की उम्मीद
चेन्नई की बल्लेबाजी में भी कुछ कमियां हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है और इसकी शुरुआत सैमसन के फॉर्म से होती है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सैमसन अभी तक दो मैच में छह और सात रन ही बना पाए हैं. चेन्नई की टीम को अगर मजबूती के साथ आगे बढ़ना है तो सैमसन को जल्द से जल्द अपनी लय हासिल करनी होगी.
CSK vs RCB Live: चेन्नई को देना होगा 100 प्रतिशत
सीएसके के लिए संजू सैमसन की फॉर्म और गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय है. उसके गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है. उन्होंने पहले दो मैचों में 30.5 ओवर में सिर्फ सात विकेट लेकर 338 रन लुटा दिए. स्पिनर नूर अहमद और राहुल चाहर पंजाब किंग्स के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप रहे. चेपॉक में ओस का नामोनिशान नहीं होने के बावजूद दोनों ने मिलकर आठ ओवरों में 84 रन लुटाए. तेज गेंदबाज मैट हेनरी, खलील अहमद और अंशुल कंबोज भी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.
CSK vs RCB Live: क्या आज खेलेंगे धोनी?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में एमएस धोनी के खेलने की संभावना न के बराबर है. धोनी को प्री-सीजन ट्रेनिंग के दौरान पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिससे वे अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. CSK के आधिकारिक बयान के अनुसार, धोनी टूर्नामेंट के पहले दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी टीम के साथ बेंगलुरु नहीं गए हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि वे आज का मैच नहीं खेलेंगे. हाल ही में धोनी के बैटिंग प्रैक्टिस के वीडियो सामने आए थे, जिससे फैंस को उम्मीद जगी थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता. उनकी वापसी अप्रैल के आखिरी हफ्तों में होने की उम्मीद है.
CSK vs RCB Live: कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज?
एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम को बल्लेबाजी के मुफीद माना जाता है. छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां पर खूब चौके-छक्के लगते हैं. इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसतन स्कोर 141 रन रहा है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 136 रन है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को बेंगलुरु में बारिश होने की आशंका 25 प्रतिशत है. इसके साथ ही मैदान के आसपास काले बादल छाए रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
CSK vs RCB Live: हेड टू हेड रिकॉर्ड
आरसीबी और सीएसके के बीच अब तक आईपीएल में कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पलड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का भारी है. चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि आरसीबी ने 13 मैच जीते हैं. देखना दिलचस्प होगा कि आज के मुकाबले में कौन बाजी मारता है.
CSK vs RCB Live: चेन्नई सुपर किंग्स टीम की टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जाकारी फॉल्क्स.
CSK vs RCB Live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल.
नमस्कार
न्यूज 18 हिंदी के इस क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने हैं. चेन्नई ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही गंवाए हैं. वहीं, डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी ने एक मैच खेलते हुए जीत दर्ज की है.