7 साल की मेहनत और दूसरों की जी-हुजूरी, आज सुल्तानपुर का फैज लोगों को दे रहा रोजगार, बताई सफलता की कहानी
Last Updated:
Success Story: कहते हैं कि अगर मन में जुनून हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता है. ऐसी ही कहानी सुल्तानपुर के रहने वाले मोहम्मद फैज की है, जो आज एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और आत्मनिर्भर बन चुके हैं. आइए उनकी कहानी जानते हैं.
सुल्तानपुर: कहते हैं कि अगर दिल में हौसला हो, जुनून हो तो कोई भी आदमी किसी भी काम को आसानी से कर सकता है. इसी का उदाहरण पेश किया है सुल्तानपुर के रहने वाले मोहम्मद फैज ने, जिन्होंने बीकॉम की पढ़ाई करने के बाद हुए मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स किया और मेकअप आर्टिस्ट की ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने 7 सालों तक एक सैलून में काम किया.
मेकअप की बारीकियों को सीख इसके बाद उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का फैसला किया. खुद अपने दम पर उन्होंने एक सैलून को ओपन किया, जो आज सुल्तानपुर में सैलून से फेमस है. उन्होंने अपने दम पर कई अन्य लोगों को भी रोजगार दिया. ऐसे में जानते हैं कि क्या है मोहम्मद फैज की सफलता का राज.
करते हैं यह काम
लोकल 18 से बातचीत के दौरान मोहम्मद फैज बताते हैं कि उन्होंने खुद का सैलून खोला है और उन्होंने यह काम सुल्तानपुर के केयर सैलून से सीखा. कई सालों तक उन्होंने वहां पर काम किया और मेकअप की बारीकियों को सीखा. उसके बाद अपना खुद का सैलून खोल लिया और आज कई लोगों को रोजगार भी दिया हुआ है. फैज की यह कहानी उनके ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद शुरू होती है और दिन-प्रतिदिन फैज सफलता की सीढियां चढ़ते चले गए. आखिर में उन्होंने अपनी मंजिल हासिल कर ली.
फैशन डिजाइनिंग का किया कोर्स
फैज के मन में शुरू से ही बिजनेस करने सपना का था, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियां उस समय अनुकूल नहीं थी. इसके साथ ही फैज को मेकअप और सैलून के बारे में कोई ज्यादा कुशलता भी हासिल नहीं थी, जिसके चलते फैज ने पहले इसकी ट्रेनिंग ली और उसके बाद खुद का काम शुरू किया. फैज ने सुल्तानपुर के कमला नेहरू इंस्टीट्यूट से बीकॉम की पढ़ाई की है. इसके साथ ही उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है. इसके अलावा उन्होंने अपने सालों में कई लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया है.
अभी तक किया इतना मेकअप
फैज बताते हैं कि वह पिछले 7 सालों में 1000 से अधिक लोगों का मेकअप कर चुके हैं. उन्होंने मेकअप की सभी बारीकियों को हाई लेवल पर सीखा है, जिससे वे कस्टमर के पसंदीदा मेकअप आर्टिस्ट बन गए हैं. यही वजह है कि उन्होंने अपना सैलून जब खोला, तो कस्टमर दौड़े चले आए. वह अपने सैलून में मेकअप, स्क्रीन, नेल्स, हेयर आदि के ग्लो के बारे में लोगों को सुविधा मुहैया कराते हैं.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.