करण जौहर ने दिखाई ‘चांद मेरा दिल’ की झलक, 6 अप्रैल को लक्ष्य लालवानी-अनन्या पांडे देंगे बड़ा सरप्राइज
Last Updated:
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में करण जौहर ने इसका नया पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को बड़ा सरप्राइज देने का इशारा किया है. पोस्टर में दोनों की केमिस्ट्री और मॉडर्न लव स्टोरी की झलक साफ नजर आती है. करण जौहर की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ पिछले साल रिलीज होने वाली थी. हालांकि अभी भी फिल्म की रिलीज डेट को मेकर्स ने कोई ऐलान नहीं किया है.

करण जौहर ने फिल्म की झलक शेयर की.
नई दिल्ली. अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। अनन्या और लक्ष्य की फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. करण जौहर ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. फिल्ममेकर ने ऐलान किया है कि कल यानी कि 6 अप्रैल को वो फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं.
रविवार को करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘चांद मेरा दिल’ का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं और लक्ष्य ने अनन्या के कंधे पर हाथ रखा हुआ है. पोस्ट के कैप्शन में करण ने लिखा, ‘प्यार का कोई फिक्स्ड रूट नहीं होता… बस थोड़ा पागल होना पड़ता है! कल सुबह 11 बजे मिलिए हमारे आरव और चांदनी से!’. करण के इस कैप्शन के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद कल फिल्म की रिलीज डेट या टीजर जारी किया जा सकता है.
पिछले साल रिलीज होने वाली थी फिल्म
नवंबर 2024 में करण जौहर ने ‘चांद मेरा दिल’ का ऐलान किया था और अनन्या व लक्ष्य के रोमांटिक पोस्टर शेयर किए थे, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली थी. करण ने लिखा था, ‘हमारे पास दो चांद हैं, जो एक इंटेंस और पैशनेट लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं. प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है. चांद मेरा दिल, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है’.
करण जौहर का पोस्ट
View this post on Instagram