ये 5 सुपरफूड ज्यादा खाने से बढ़ा सकते हैं वजन, जानिए क्या है इन्हें खाने की सही मात्रा

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

ये 5 सुपरफूड ज्यादा खाने से बढ़ा सकते हैं वजन, खाने की सही मात्रा जानें

Last Updated:

Health Tips : आजकल वजन घटाने के लिए लोग तेजी से सुपरफूड्स को डाइट में शामिल कर रहे हैं, लेकिन हर हेल्दी चीज वजन कम करे यह जरूरी नहीं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ सुपरफूड्स ज्यादा मात्रा में लेने से कैलोरी बढ़ सकती है और वजन घटाने की कोशिश बेकार हो सकती है. जानिए ऐसे 5 सुपरफूड्स, जिनका ज्यादा सेवन नुकसान कर सकता है.

Health Tips: आजकल फिट रहने और वजन घटाने के लिए लोग सुपर फूड को अपनी डाइट में तेजी से शामिल कर रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रिया वर्मा ने बताया कि ये खाद्य पदार्थ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर के लिए फायदेमंद भी होते हैं. लेकिन हर हेल्दी चीज वजन घटाने में मदद करे, यह जरूरी नहीं है. कई बार लोग इन सुपर फूड्स का जरूरत से ज्यादा सेवन कर लेते हैं, जिससे कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है और वजन घटाने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है. इसलिए जरूरी है कि इनका सेवन संतुलन के साथ किया जाए. आईए जानते हैं ऐसे पांच सुपर फूड जो ज्यादा उपयोग करने से बढा सकते हैं वजन.

1. नट बटर: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, नट बटर जैसे पीनट बटर या बादाम बटर प्रोटीन और हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत माने जाते हैं. यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं. लेकिन इसमें कैलोरी काफी ज्यादा होती है. केवल दो चम्मच नट बटर में लगभग 180 से 200 कैलोरी होती है. अक्सर लोग इसे ब्रेड या स्मूदी में ज्यादा मात्रा में ले लेते हैं, जिससे अनजाने में कैलोरी बढ़ जाती है और वजन घटाने का लक्ष्य दूर हो जाता है.

2. एवोकाडो: उन्होंने बताया कि एवोकाडो को भी सुपर फूड माना जाता है, क्योंकि इसमें हेल्दी फैट, फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होते हैं. यह दिल और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसकी कैलोरी भी काफी अधिक होती है. एक मध्यम आकार के एवोकाडो में करीब 250 से 300 कैलोरी होती है. अगर आप इसे रोजाना पूरी मात्रा में खा लेते हैं, तो आपकी डेली कैलोरी लिमिट बढ़ सकती है, जिससे वजन घटाने में परेशानी आ सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3. ग्रेनोला: इसके अलावा ग्रेनोला को लोग अक्सर हेल्दी ब्रेकफास्ट के रूप में खाते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले कई ग्रेनोला में चीनी, शहद और तेल की मात्रा ज्यादा होती है. आधा कप ग्रेनोला में ही 200 से 250 कैलोरी हो सकती है. इसे ज्यादा खाने से कैलोरी तेजी से बढ़ती है, जिससे वजन कम करने की बजाय बढ़ने का खतरा रहता है. इसलिए हमेशा कम शुगर वाले ग्रेनोला का चुनाव करें और सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें.

4. क्विनोआ: क्विनोआ एक हेल्दी अनाज माना जाता है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी अमीनो एसिड होते हैं. यह शरीर को पोषण देने के साथ-साथ पेट को भी भरा हुआ महसूस कराता है. लेकिन एक कप पके हुए क्विनोआ में लगभग 200 से 220 कैलोरी होती है. यदि आप इसे अधिक मात्रा में खाते हैं, तो यह आपकी कुल कैलोरी बढ़ा सकता है. वजन घटाने के दौरान इसकी मात्रा को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है.

5. ड्राई फ्रूट्स: ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश, खजूर और सूखे खुबानी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें पानी की मात्रा कम और शुगर ज्यादा होती है. यही कारण है कि ये जल्दी पच जाते हैं और पेट भी ज्यादा देर तक भरा नहीं रखते. मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स में ही काफी कैलोरी होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है. इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करें और बेहतर होगा कि इन्हें दिन के समय ही खाया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP