ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती को बताया 90 की टॉप एक्ट्रेस, बर्थ एनिवर्सरी पर दी श्रद्धांजलि, शेयर की भावुक पोस्ट
Last Updated:
दिव्या भारती की महज 19 की उम्र में मौत हो गई थी. इतनी कम उम्र में ही उन्होंने बॉलीवुड और तेलुगू सिनेमा में खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. इतना ही नहीं वह बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी बनीं. उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस से संन्यासी बनीं ममता कुलकर्णी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें 90 के दशक की टॉप और बेस्ट एक्ट्रेस बताया.

ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती को याद किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mamtakulkarniofficial____)
मुंबई. आज दिव्या भारती की बर्थ एनिवर्सरी है. आज भी उनकी फिल्में और उनका चेहरा लोगों के दिलों में जिंदा है. उनकी पुण्यतिथि के मौके पर एक्ट्रेस से संन्यासी बनीं ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने दिव्या के लिए अपने दिल की बात कही और उनके अधूरे सफर को याद किया. उन्होंने दिव्या की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें दिव्या भारती की फोटो एक फ्रेम के अंदर सजी हुई नजर आ रही है. इस तस्वीर के पास एक जलती हुई मोमबत्ती रखी है. साथ ही लाल गुलाब के फूल भी रखे हुए दिख रहे हैं.
इस तस्वीर के नीचे दिव्या भारती के जन्म और निधन की तारीख लिखी हुई है. तारीख के नीचे दिव्या का एक छोटा इंट्रोडक्शन लिखा है,”दिव्या भारती हिंदी और तेलुगु सिनेमा की डैजलिंग प्रतिभाशाली एक्ट्रेस रहीं. अपनी खूबसूरती, नूर और न भूलने वाली परफॉर्मेंस ने लोगों के दिलों पर राज किए. अपने दौर की सबसे महंगी एक्ट्रेस रहीं. उन्होंने फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड जीता. उनकी जिंदगी बहुत छोटी रही, लेकिन स्क्रीन पर उनकी लीगेसी हमेशा कायम रहेगी.”
ममता कुलकर्णी का ट्रिब्यूट पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mamtakulkarniofficial____)
ममता कुलकर्णी ने इस पोस्ट कैप्शन में लिखा,”दिव्या अपने आप में एक बड़ी सितारा थीं और नब्बे के दशक में फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और खास एक्ट्रेस में से एक थीं. आज के ही दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था.”
बॉलीवुड से पहले साउथ में किया था दिव्या भारती ने डेब्यू
अगर दिव्या भारती के करियर की बात करें, तो उन्होंने बहुत कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी. उन्होंने टीनएजर में ही अपने करियर की शुरुआत की और सबसे पहले दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया, जहां उन्हें बड़ी सफलता मिली.
‘दीवाना’ से रातों रात स्टार बनीं थीं दिव्या भारती
इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया, और उनकी फिल्म ‘दीवाना’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का सम्मान भी मिला. इसके अलावा, उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जहां उनकी खूबसूरती, मासूमियत और शानदार अभिनय को खूब सराहा गया.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें