अब सिर्फ बल्लेबाजी से काम नहीं चलेगा…जितेश शर्मा ने खुद पर क्यों बढ़ाया दबाव? जानें पूरी बात

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

अब सिर्फ बैटिंग से काम नहीं चलेगा…जितेश ने खुद पर क्यों बढ़ाया दबाव? जानें

Last Updated:

IPL 2026 RCB Jitesh Sharma statemen: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में उप कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद जितेश शर्मा ने कहा कि अब उनका खेल के प्रति नजरिया बदल गया है. जितेश का मानना है कि टीम की उप कप्तानी मिलना एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है. जितेश उप कप्तानी के अलावा आरसीबी के लिए फिनिशिर की भी भूमिका निभाते हैं.

अब सिर्फ बैटिंग से काम नहीं चलेगा...जितेश ने खुद पर क्यों बढ़ाया दबाव? जानें Zoom

आरसीबी के उप कप्तान हैं जितेश शर्मा

नई दिल्ली: विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा काम मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का उप-कप्तान बनने और नेतृत्व का अनुभव मिलने से उनका खेल और बेहतर हो गया है. जितेश ने आरसीबी के 2025 में पहला आईपीएल खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले जितेश ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब भी आपको कोई जिम्मेदारी मिलती है तो आप शुक्रगुजार होते हैं और खुद को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं. मैं अपनी टीम को कुछ देने के लिए अतिरिक्त प्रयास करता हूं कि किस तरह योगदान दे सकता हूं.’’

उप कप्तानी है एक अतिरिक्त जिम्मेदारी- जितेश

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब आप टीम के उप-कप्तान होते हैं तो यह आप पर एक अतिरिक्त जिम्मेदारी डाल देता है.’’ जितेश ने कहा, ‘‘मैं तेज गेंदबाजों के खिलाफ सुधार करने पर काम कर रहा हूं. मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है. इस दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं होता. मुझे लगता है कि हर सफल खिलाड़ी के लिए सुधार करना अहम है.’’

32 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि गत चैंपियन होने से आरसीबी की सोच में कोई बदलाव नहीं आया है क्योंकि टीम पिछले साल जैसी ही भूख के साथ मैदान में उतर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे निदेशक मो बोबाट ने साफ कहा है कि हम खिताब का बचाव नहीं कर रहे हैं. हम खिताब का पीछा कर रहे हैं. हम पिछले साल की तरह ही भूखे हैं. बहुत से लोग भूल गए हैं कि हम चैंपियन हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक नया सत्र है. हमें एक नए खेल की शुरुआत करनी है और एक समय में एक ही मैच पर ध्यान देना है. लेकिन हमारे अंदर यह आत्मविश्वास है कि हमने कुछ हासिल किया है. उसी आत्मविश्वास के साथ हम बस आगे बढ़ रहे हैं.’’

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP