धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा तनाव भरा, कारोबार में मिलेगी सफलता, नौकरी में तरक्की के योग, लव लाइफ रहेगी सामान्य, करें ये उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 5 April 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को काफी ऊर्जा महसूस होगी, जिस से आप आज के दिन किसी भी काम को बेहतर तरीके से कर सकेंगे. आज के दिन आप को किसी तरह के गुप्त खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है. आपका बजट आज के दिन बिगड़ सकता है. आज आपके सातवें भाव में बृहस्पति निवास करेंगे, जो आपके कारोबार को एक नई दिशा प्रदान करेंगे.

 धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा तनाव भरा, कारोबार में मिलेगी सफलताZoom

Aaj ka dhanu Rashifal

5 अप्रैल 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कारोबार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. जिस कारण धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज बदलने वाली है. इतना ही नहीं आज के दिन होने वाले ग्रहीय बदलाव के कारण आपका दिन आज आर्थिक रूप से बदलने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को काफी ऊर्जा महसूस होगी, जिस से आप आज के दिन किसी भी काम को बेहतर तरीके से कर सकेंगे.

आज के दिन आप को किसी तरह के गुप्त खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है. नहीं तो आपका बजट आज के दिन बिगड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को घरेलू जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती है. साथ ही शाम के समय आपको किसी जरूरी वस्तु के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि आज आपको किसी खास काम के लिए रणनीति बनानी पड़ सकती है, साथ ही आज आपको किसी जरूरी मुद्दे के लिए किसी बैठक में भी शामिल होना पड़ सकता है.

साझेदारी में किया गया काम होगा सफल
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज आपके सातवें भाव में बृहस्पति निवास करेंगे, जो आपके कारोबार को एक नई दिशा प्रदान करेंगे. उन्होंने बताया कि आप अगर पार्टनरशिप पर कोई काम करते हैं तो आज के दिन उसमें आपको सफलता मिल सकती है. आज आपको विलासिता के चीजों पर खर्च करने से बचना चाहिए. उन्होंने बताया कि अगर आप नौकरी करते हैं तो उसमें आपको तरक्की की संभावना बन सकती है. उन्होंने कहा कि आज आपको अपने कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है या आपको प्रमोशन मिल सकता है. नौकरी वाले स्थान पर भी आपको धन लाभ हो सकता है. हालांकि आज परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है, जिस कारण आपके परिवार का संतुलन बिगड़ सकता है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है. अगर आपने कहीं पैसा लगाया है तो वो आपको वापस मिल सकता है, साथ ही आपने अगर किसी को कर्ज दिया था तो आपको वो भी वापस मिल सकता है. इस से आपकी आर्थिक स्थिति आज के दिन सुधरने वाली है.

प्यार में ऐसा रहने वाला है दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज के दिन सामान्य रहने वाली है. उन्होंने बताया कि आप के प्यार की तलाश आज के दिन जारी रहेगी. शादीशुदा लोगों की भावनाओं में आज के दिन ठेस लग सकती है. जिस से आज आप परेशानी महसूस कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए. आज भगवान सूर्य को जल देने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 9 रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP