Aaj 5 April Makar Rashifal: मकर राशि वालों को धन लाभ के योग, लेकिन बिजनेस में धोखे का खतरा, करियर में नए मौके मिलेंगे

Share to your loved once


आज का मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए 5 अप्रैल यानी आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा. दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इससे आप हर परिस्थिति का सामना बेहतर तरीके से कर पाएंगे. आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं और पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना बन रही है. हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है.

ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि कार्यस्थल पर आज कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस से बचना बेहतर होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है, फिर भी थकान और तनाव से बचने के लिए आराम पर ध्यान दें. कुल मिलाकर, आज का दिन सतर्कता और संतुलन के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है, जो भविष्य में बेहतर परिणाम दिला सकता है

बिजनेस करने वाले जातक बरतें सतर्कता

आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है. यदि आपने किसी को पहले उधार दिया हुआ है, तो आज वह पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं. हालांकि बिजनेस करने वाले जातकों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि किसी दोस्त या पार्टनर की ओर से धोखा मिलने की आशंका है. किसी भी डील को अंतिम रूप देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें.

सेहत रह सकता है नासाज

मकर राशि वालों का सेहत के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. छोटी-मोटी परेशानी जैसे थकान, सिर दर्द या पेट संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. ऐसे में खानपान का ध्यान रखें और ज्यादा भागदौड़ से बचें.जरूरत महसूस हो तो आराम जरूर करें.

करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

करियर की बात करें तो आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. खासतौर पर रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नया करने का मौका मिलेगा. अपने आइडियाज को खुलकर सामने रखें, इससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

लवर्स आज इन मामलों में रहें सतर्क

प्रेम संबंधों में आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखें. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा.

परिवार में बढ़ सकती है जिम्मेदारियां

मकर राशि वालों को परिवार में आज नया दायित्व मिल सकता है. नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. घर की बागडोर आपके हाथ में आने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. लेकिन धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी.

मकर राशि वाले आज करें ये उपाय

मकर राशि वालों के लिए आज का उपाय यह है कि गरीबों में भोजन और कपड़ों का दान करें. इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और समस्याएं कम होंगी. साथ ही आज किसी की बुराई करने या सुनने से बचें, यही आपके लिए शुभ रहेगा. आज का शुभ अंक 3 है, जो आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP