ताइवान पिंक और VNR किस्म के अमरूद की करें खेती, कम लागत में होगा लाखों का मुनाफा, जानें खासियत

Share to your loved once


होमवीडियोकृषि

ताइवान पिंक और VNR किस्म के अमरूद की खेती, कम लागत में होगा लाखों का मुनाफा

X

ताइवान

ताइवान पिंक और VNR किस्म के अमरूद की खेती, कम लागत में होगा लाखों का मुनाफा

 

arw img

Taiwan Pink and VNR Varieties of Guava: उत्तर प्रदेश में किसान तेजी से बागवानी की ओर आकर्षित हो रहे है और सरकार भी अनुदान देकर इसे बढ़ावा दे रही है. अमरूद की सालभर मांग होने से कम लागत में अधिक मुनाफा संभव है. खीरी जिले के किसान विक्रमेंद्र प्रसाद भल्ला ने करीब 20 एकड़ में अमरूद का बगीचा लगाया है, जिससे उन्हें अच्छा लाभ मिल रहा है. बाजार में अमरूद 40 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है और कई किस्में साल में तीन बार फल देती है. ताइवान पिंक किस्म प्रति पौधा 50 से 60 किलो उत्पादन देती है. जिसका वजन 200 से 600 ग्राम तक होता है. वहीं, VNR किस्म का फल 300 से 850 ग्राम तक होता है और 60 से 80 रुपये किलो बिकता है. इन उन्नत किस्मों से किसान अमरूद की बागवानी में लाखों रुपये कमा रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP