‘बहस करिए, पर जानकारी के साथ’, ‘रामायण’ के बचाव में उतरे ऋतिक रोशन, वीएफएक्स की आलोचना करने वालों को दिया जवाब
Last Updated:
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के टीजर और उसके वीएफएक्स को लेकर छिड़ी बहस के बीच अब ऋतिक रोशन फिल्म के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने अपने लंबे चौड़े पोस्ट दर्शकों को विजुअल्स देखने का एक नया नजरिया दिया है. ऋतिक ने कहा कि हर फिल्म का मकसद वास्तविकता दिखाना नहीं होता, बल्कि कई बार एक खास स्टाइल का चुनाव किया जाता है. ऋतिक ने अपील की कि किसी भी फिल्म के वीएफएक्स की आलोचना सिर्फ इसलिए न करें कि वह असली नहीं लग रहा, बल्कि यह देखें कि क्या वह कहानी की भावना और मेकर्स की नीयत के साथ न्याय कर पा रहा है.

ऋतिक रोशन ने रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का किया सपोर्ट.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसे खूब तारीफ मिली है. लेकिन कुछ लोग निराश भी हुए. भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक और फिल्म के वीएफएक्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई लोगों ने तो इसके विजुअल इफेक्ट्स की तुलना किसी वीडियो गेम से कर दी है. आलोचनाओं के बीच अब ऋतिक रोशन ने फिल्म रामायण का सपोर्ट किया है.
ऋतिक रोशन ने अपने बचपन का बताया किस्सा
ऋतिक रोशन ने बताया कि कैसे लंदन में 11 साल की उम्र में बैक टू द फ्यूचर फिल्म देखने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई. उन्होंने लिखा, ‘मैं उस फिल्म का दीवाना हो गया था. अपने पिता के वीएचएस प्लेयर पर मैं फ्रेम दर फ्रेम फिल्म देखता, पॉज-प्ले करते-करते मैंने प्लेयर ही खराब कर दिया था. मैंने अपनी पॉकेट मनी से इंडस्ट्रियल लाइट एंड मैजिक: द आर्ट ऑफ स्पेशल इफेक्ट्स नाम की किताब ऑर्डर की और जुहू पोस्ट ऑफिस में महीनों उसका इंतजार किया. वह मेरी जिंदगी का सबसे खुशनुमा दिन था, मुझे आज भी उस किताब की खुशबू याद है.’
View this post on Instagram