बाजार जैसा नहीं, उससे भी बेहतर, घर पर बनाएं तीखा-चटपटा मारवाड़ी हरी मिर्च का अचार, लंबे समय तक रहेगा ताजा और टेस्टी

Share to your loved once


Green Chilli Pickle Recipe: आपके खाने में थोड़ा तीखा और चटपटा स्वाद नहीं है, तो प्लेट अधूरी सी लगती है. खासकर भारतीय खाने में अचार एक ऐसी चीज़ है जो साधारण खाने को भी खास बना देता है. राजस्थान की बात करें तो वहां का हर व्यंजन अपने मसालों और फ्लेवर के लिए जाना जाता है. इन्हीं में से एक है मारवाड़ी स्टाइल हरी मिर्च का अचार, जो हर घर में बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है. यह अचार सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि खाने में एक अलग सा देसी टच भी जोड़ देता है. परांठा हो, दाल-चावल या फिर बाजरे की रोटी, इसके साथ हरी मिर्च का अचार मिल जाए तो मज़ा दोगुना हो जाता है.

अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी आसानी से मिल जाती हैं, अगर आप भी घर पर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं और लंबे समय तक चलने वाला स्वादिष्ट अचार बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है.

मारवाड़ी हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए जरूरी सामग्री
सबसे पहले बात करते हैं सामग्री की, जो इस अचार का असली स्वाद तय करती है.
-250 ग्राम ताजी हरी मिर्च
-2 चम्मच सौंफ (दरदरी पिसी हुई)
-1 चम्मच राई
-1 चम्मच कुटी हुई मेथी
-1 चम्मच पीली सरसों
-1/2 चम्मच कलौंजी
-1/2 चम्मच हल्दी
-चुटकी भर हींग
-1 चम्मच अमचूर पाउडर
-1 बड़ा चम्मच सिरका या 3-4 नींबू का रस
-1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
-स्वाद के हिसाब से नमक

अचार बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
1. सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छे से धो लें और कपड़े से पूरी तरह सुखा लें. ध्यान रखें कि मिर्च में पानी बिल्कुल न रहे, वरना अचार जल्दी खराब हो सकता है.

2. अब मिर्च के डंठल हटा दें और बीच में हल्का चीरा लगा लें या छोटे टुकड़ों में काट लें.

3. इसके बाद सौंफ, राई, मेथी और जीरा को हल्की आंच पर थोड़ा भून लें. जब इनसे खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें और इन्हें दरदरा पीस लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. अब इस मसाले में हल्दी, नमक, कलौंजी, हींग और अमचूर डालकर अच्छे से मिलाएं. इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल और सिरका या नींबू का रस डालकर गाढ़ा मसाला तैयार करें.

5. तैयार मसाले को मिर्च के अंदर भरें या अगर मिर्च कटी हुई है तो अच्छे से मिला दें.

6. अब इस अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भर दें और ऊपर से थोड़ा सरसों का तेल डाल दें ताकि अचार सुरक्षित रहे.

लंबे समय तक अचार को खराब होने से बचाने के आसान टिप्स
अचार को ज्यादा दिनों तक चलाना चाहते हैं तो कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जार पूरी तरह सूखा होना चाहिए. अचार में नमी बिल्कुल न जाने दें. नींबू और राई की मात्रा थोड़ा बढ़ा सकते हैं. 1-2 दिन धूप में रखने से स्वाद और बढ़ता है. हर बार सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें.

खाने के साथ कैसे करें सर्व
यह अचार परांठे, दाल-चावल, पूरी, कचौड़ी या बाजरे की रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है, अगर आप देसी खाने के शौकीन हैं, तो यह अचार आपकी थाली का फेवरिट बन सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP