Aaj Ka Mithun Rashifal : मिथुन राशि वालों पर आज होगी धनवर्षा, करीबियों के साथ बीतेगी खुशनुमा शाम

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 5 April 2026 : अगले पल क्या होगा, अगर इसका पता पहले ही चल जाए तो हर कोई फूंक-फूंककर कदम उठाने लगेगा. राशिफल यही काम करता है. इसकी मदद से अगले 24 घंटे में क्या होगा, उसका अंदाजा लगा सकते हैं. कई लोग अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती बताते हैं कि मिथुन राशि को आज अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. बातचीत में स्पष्टता रखने से गलतफहमियां दूर होंगी.

देहरादून. आज 5 अप्रैल 2026 यानि रविवार का दिन है. आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती लोकल 18 से बताते हैं कि ग्रहों की स्थिति से ज्ञात होता है कि आज आपको अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. कुंभ राशि में बुध की उपस्थिति आपको भविष्य की योजनाओं पर विचार करने के लिए प्रेरित करेगी.

व्यापार में मुनाफा 

ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती बताते हैं कि आज का दिन मिथुन जातकों के करियर के लिए बहुत अच्छा होने वाला है, खासकर जो लोग कपड़ों का व्यापार करते हैं, उनको मुनाफा होने के संकेत नजर आ रहे हैं. नौकरी वाले भविष्य में एक क्रिएटिव लीडर के रूप में उभरेंगे. आपके घर में विराजमान बृहस्पतिदेव आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को बनाए रखेंगे, जिससे कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. हालांकि, दसवें घर की ऊर्जा यह संकेत दे रही है कि सीनियर्स या उच्च अधिकारी आपके काम की बारीकी से जांच कर सकते हैं.

शेयर बाजार में लगे लोगों के दिन का शुरुआती हिस्सा स्पेक्युलेटिव इंटरेस्ट (शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश) के लिए अनुकूल रहेगा. शाम के वक्त छठे घर की ओर झुकाव होने के चलते छिपे हुए कर्ज, सर्विस कॉस्ट या बकाया भुगतानों को बहुत सावधानी से मैनेज करें. पैसों के मामले में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से आज बचें और विशेषकर ट्रैवल पर बिना सोचे-समझे खर्च न करें.

भटकाव करेगा परेशान

ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती बताते हैं कि सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक भटकाव थकान का कारण बन सकता है जिस कारण अपने काम पर फोकस करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है. कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी नींद से समझौता न करें. पूरी नींद लेना आपके शारीरिक और मानसिक पुनरुद्धार के लिए बहुत जरूरी है.

लाइफ पार्टनर का भरपूर साथ

ज्योतिषाचार्य कुकरेती बताते हैं कि आज मिथुन जातकों को पारिवारिक सहयोग मिल सकता है. दोस्तों के सपोर्ट से आपके काम बन सकते हैं. अगर मन में कोई बात है, तो उसे दबाने के बजाय अपने लाइफ पार्टनर के साथ साझा करें. बातचीत में स्पष्टता रखने से गलतफहमियां दूर होंगी. शाम करीबियों के साथ बीतेगी. इसके बाद समय आपको मानसिक सुकून देगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP